Close Menu
    Latest News

    Mahavishnu Ki Mahayatra: भगवान विष्णु की भक्ति का अलौकिक संकल्प, 90 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

    November 23, 2026

    नौकरी का झांसा देकर 50 हजार में बेचा मजदूर, शिवसेना नेता की पहल से बचा पीड़ित

    November 14, 2026

    Western Railway: दिवाली-छठ पर उधना स्टेशन प्रशासन ने 2.70 लाख यात्रियों की भीड़ किया प्रबंधन

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mahavishnu Ki Mahayatra: भगवान विष्णु की भक्ति का अलौकिक संकल्प, 90 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य
    • नौकरी का झांसा देकर 50 हजार में बेचा मजदूर, शिवसेना नेता की पहल से बचा पीड़ित
    • Western Railway: दिवाली-छठ पर उधना स्टेशन प्रशासन ने 2.70 लाख यात्रियों की भीड़ किया प्रबंधन
    • दिवाली गिफ्ट के नाम पर Mumbai में पत्रकारिता की साख से खिलवाड़
    • Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
    • Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
    • भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
    • KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    hindmatatimes.com
    • होम
    • देश
    • राज्य
      • महाराष्ट्र
      • गुजरात
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    • धर्म
    • बिजनेस
    • टेक
    • वेब स्टोरीज
    hindmatatimes.com
    Home»देश»Mahavishnu Ki Mahayatra: भगवान विष्णु की भक्ति का अलौकिक संकल्प, 90 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य
    देश

    Mahavishnu Ki Mahayatra: भगवान विष्णु की भक्ति का अलौकिक संकल्प, 90 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

    Hindmata DeskBy Hindmata DeskNovember 23, 2026Updated:November 23, 2026No Comments377 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mahavishnu Ki Mahayatra: देश जल्द ही सनातन भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के एक विराट अभियान का साक्षी बनने जा रहा है। भगवान श्रीनारायण की भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीनारायण भक्ति पंथ  एक अनूठा अभियान ‘महाविष्णु की महायात्रा’ का प्रारंभ हो रहा है. श्रीनारायण भक्ति पंथ के प्रवर्तक संतश्री लोकेशानंदजी महाराज के नेतृत्व में निकलने वाली इस महायात्रा का लक्ष्य देश के कोने-कोने तक भगवान विष्णु की भक्ति और उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन का अवसर पहुंचाना है। संतश्री लोकेशानंदजी महाराज के अनुसार यह महायात्रा देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के हर जिले को कवर करेगी। ये अलौकिक यात्रा लगभग 12 सालों तक चलेगी और इस बड़े आध्यात्मिक संकल्प के तहत 90 करोड़ लोगों को भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

    इस भव्य यात्रा की शुरुआत 26, 27 और 28 फरवरी को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स से की जाएगी। मुंबई के कई इलाकों में भगवान विष्णु के अलौकिक दर्शन करने का मुंबईकरों को सौभाग्य मिलेगा। लोकेशानंदजी महाराज का कहना है कि यह चलता-फिरता तिरुपति बालाजी मंदिर होगा, जिसके दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं को 68 तीर्थों का पुण्य लाभ मिलेगा और भगवान की कृपा प्राप्त होगी इसी सिलसिले में मुंबई में संतश्री लोकेशानंदजी महाराज ने एक दिव्य सत्संग और विशेष बैठक का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने भक्तों से इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

    35000 किलो की विशाल विष्णु प्रतिमा: अद्भुत और बेमिसाल आध्यात्मिक धरोहर
    महाविष्णु की महायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान विष्णु की विशाल और भव्य प्रतिमा है। लोकेशानंदजी महाराज के अनुसार लगभग 35000 किलो (35 टन) वजनी पंच धातु की ठोस विष्णु प्रतिमा अपने आप में अद्भुत और अद्वितीय है। चार युगों में संसार में कहीं भी इतनी विशाल और दिव्य प्रतिमा का निर्माण नहीं हुआ है। इस महायात्रा का एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र महाराष्ट्र के शहादा धाम स्थित श्रीश्रीनारायणपुरम तीर्थ है, जहां भगवान विष्णु की 21 टन की ठोस प्रतिमा स्थापित है और ये उससे भी ज्यादा दिव्य और भव्य है। इतनी विशाल प्रतिमा को जगह-जगह ले जाने के लिए बहुत की खास रथ बनाया गया है. ये दोनों प्रतिमाएं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।

    संतश्री लोकेशानंदजी महाराज का संदेश: विष्णु भक्ति ही सर्वोपरि
    संतश्री लोकेशानंदजी महाराज का कहना है कि भारतीय सनातन धर्म में में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना गया है। विष्णु शब्द का शाब्दिक अर्थ है जो कण-कण में व्याप्त है।  वे कोई व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड को धारण करने वाली और चलाने वाली चेतना हैं।  भगवान विष्णु को ‘अज’ (अजन्मा) ‘अनादि’ (जिसका कोई आरंभ नहीं) और ‘अनंत’ (जिसका कोई अंत नहीं) माना गया है। वे समय से परे हैं, इसलिए उनकी कोई व्यक्तिगत ‘विष्णु जयंती’ नहीं होती। जयंती केवल अवतारों की होती है, मूल स्वरूप की नहीं । भगवान विष्णु ही एक मात्र मूल ईश्वर हैं बाकी सब अलग अलग समय में जन्मे अवतार। ये अवतार किसी विशेष काल में विशेष काम के लिए जन्म लेते हैं।  हम भगवान विष्णु के ही 24 अवतारों की पूजा करते हैं। लोकेशानंदजी महाराज जी का ये भी कहना है कि आज धर्म के क्षेत्र में काफी भ्रम की स्थिति है लोग मूल को भूल रहे हैं और प्रतीकों को पकड़ रहे हैं।  ‘महाविष्णु की महायात्रा’ का मूल उद्देश्य लोगों को भगवान विष्णु के वास्तविक स्वरूप और उनकी सच्ची भक्ति से जोड़ना है। उनकी कामना है कि करोड़ों लोग भगवान के दिव्य दर्शन कर अपना जीवन धन्य बनाएं और ‘नर से नारायण’ बनने की आध्यात्मिक यात्रा प्रारंभ करें।
    अपने घरों में श्रीनारायण के स्वरुप स्थापित कर घर को वैकुण्ठ बनायें.

    श्री लोकेशानंद जी महाराज श्रीनारायण भक्ति पंथ के प्रवर्तक और आध्यात्मिक गुरु हैं। वे 15 वर्ष की आयु में ही ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चल दिए।  लगभग 10 सालों  की साधना व भ्रमण के बाद उन्हें भगवद् ज्ञान मिला। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा में 21 टन  पंचधातु की शेषशायी श्रीनारायण की मूर्ति स्थापना कर चर्चा में आए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Hindmata Desk
    • Website

    Related Posts

    नौकरी का झांसा देकर 50 हजार में बेचा मजदूर, शिवसेना नेता की पहल से बचा पीड़ित

    November 14, 2026

    Western Railway: दिवाली-छठ पर उधना स्टेशन प्रशासन ने 2.70 लाख यात्रियों की भीड़ किया प्रबंधन

    November 14, 2026

    दिवाली गिफ्ट के नाम पर Mumbai में पत्रकारिता की साख से खिलवाड़

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    दिवाली गिफ्ट के नाम पर Mumbai में पत्रकारिता की साख से खिलवाड़

    November 12, 202699,707

    Western Railway: दिवाली-छठ पर उधना स्टेशन प्रशासन ने 2.70 लाख यात्रियों की भीड़ किया प्रबंधन

    November 14, 2026966

    नौकरी का झांसा देकर 50 हजार में बेचा मजदूर, शिवसेना नेता की पहल से बचा पीड़ित

    November 14, 2026580

    Mahavishnu Ki Mahayatra: भगवान विष्णु की भक्ति का अलौकिक संकल्प, 90 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

    November 23, 2026377
    Don't Miss
    देश

    Mahavishnu Ki Mahayatra: भगवान विष्णु की भक्ति का अलौकिक संकल्प, 90 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

    By Hindmata DeskNovember 23, 2026377

    Mahavishnu Ki Mahayatra: देश जल्द ही सनातन भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के एक विराट…

    नौकरी का झांसा देकर 50 हजार में बेचा मजदूर, शिवसेना नेता की पहल से बचा पीड़ित

    November 14, 2026

    Western Railway: दिवाली-छठ पर उधना स्टेशन प्रशासन ने 2.70 लाख यात्रियों की भीड़ किया प्रबंधन

    November 14, 2026

    दिवाली गिफ्ट के नाम पर Mumbai में पत्रकारिता की साख से खिलवाड़

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Hindmata Times (https://hindmatatimes.com/) is a leading company in Hindi online space. Launched in 2019, hindmatatimes.com is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock Local, national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology.

    Email Us: imsocialloki@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Latest News

    Mahavishnu Ki Mahayatra: भगवान विष्णु की भक्ति का अलौकिक संकल्प, 90 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

    November 23, 2026

    नौकरी का झांसा देकर 50 हजार में बेचा मजदूर, शिवसेना नेता की पहल से बचा पीड़ित

    November 14, 2026

    Western Railway: दिवाली-छठ पर उधना स्टेशन प्रशासन ने 2.70 लाख यात्रियों की भीड़ किया प्रबंधन

    November 14, 2026
    Most Popular

    दिवाली गिफ्ट के नाम पर Mumbai में पत्रकारिता की साख से खिलवाड़

    November 12, 202699,707

    Western Railway: दिवाली-छठ पर उधना स्टेशन प्रशासन ने 2.70 लाख यात्रियों की भीड़ किया प्रबंधन

    November 14, 2026966

    नौकरी का झांसा देकर 50 हजार में बेचा मजदूर, शिवसेना नेता की पहल से बचा पीड़ित

    November 14, 2026580
    © 2026 hindmatatimes.com.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.