A. R. Rahman: मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर करीबी नजर रख रही है। अब तक उनके परिवार या टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
डिहाइड्रेशन के कारण भर्ती, एंजियोग्राफी भी हुई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश से लौटने के बाद रहमान (A. R. Rahman) को बेचैनी महसूस हुई, जिसके चलते उन्हें बीती रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी की और जांच के बाद बताया कि डिहाइड्रेशन की वजह से यह समस्या हुई थी। रहमान रमजान के उपवास भी रख रहे थे, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
कुछ दिन पहले उनकी पूर्व पत्नी भी हुई थीं भर्ती
गौरतलब है कि हाल ही में रहमान (A. R. Rahman) की पूर्व पत्नी सायरा बानो को भी मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सर्जरी के बाद उन्होंने एआर रहमान का समर्थन और सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया था।
संगीत की दुनिया में रहमान का बेजोड़ योगदान
1992 में मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ से रहमान (A. R. Rahman) ने अपने करियर की शुरुआत की। यह पहली तमिल फिल्म थी, जिसके गाने हिंदी में डब किए गए और जबरदस्त हिट साबित हुए। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और जल्द ही उनका संगीत पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया। उनके कुछ मशहूर गाने, ‘रमता जोगी’, ‘छोटी सी आशा’, ‘जय हो’, ‘कुन फाया कुन’, ‘यूं ही चला चल राही’
ऑस्कर विजेता A. R. Rahman को मिल चुके हैं 130 से ज्यादा अवॉर्ड
एआर रहमान (A. R. Rahman) को अब तक 130 से अधिक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2 ऑस्कर (स्लमडॉग मिलियनेयर – बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और स्कोर, 2009, 2 ग्रैमी अवॉर्ड, 1 BAFTA और 1 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर और 17 साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड, भारत सरकार से पद्मश्री और पद्म भूषण सम्मान संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एआर रहमान जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपने प्रशंसकों को नए सुरों से सराबोर करें, यही उनके चाहने वालों की उम्मीद है।
