Dhurandhar 2 Box Office: बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh (रणवीर सिंह) की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के छह दिनों बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन 56.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 919 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है और जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।
फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ और पांचवें दिन 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। खास बात यह है कि महज छह दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने Animal (‘एनिमल’) के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस 692.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर रहा है।
वहीं, Pawan Kalyan (पवन कल्याण) की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ इस जबरदस्त टक्कर में पिछड़ती नजर आ रही है। छठे दिन फिल्म ने केवल 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 64.60 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच इसकी पकड़ कमजोर पड़ती दिख रही है।
फिल्म की सफलता का श्रेय Ranveer Singh के दमदार अभिनय को दिया जा रहा है, जिन्होंने एक बार फिर अपनी एनर्जी, इमोशन और मास अपील का बेहतरीन मिश्रण पेश किया है। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई इवेंट बन चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस के नए मानदंड तय कर दिए हैं।
ये भी पढ़े: 400 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर 2’, ‘पुष्पा’ और ‘जवान’ को छोड़ा पीछे
