Close Menu
    Latest News

    तनाव के बीच भारत को राहत, जल्द मिल सकते हैं 2 और LPG टैंकर

    March 21, 2026

    सूर्या ने की ‘System’ के फर्स्ट लुक की तारीफ, ज्योतिका, सोनाक्षी की जोड़ी को बताया दमदार

    March 21, 2026

    Dhurandhar 2 Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’, हर दिन तोड़ रही कमाई के रिकॉर्ड

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तनाव के बीच भारत को राहत, जल्द मिल सकते हैं 2 और LPG टैंकर
    • सूर्या ने की ‘System’ के फर्स्ट लुक की तारीफ, ज्योतिका, सोनाक्षी की जोड़ी को बताया दमदार
    • Dhurandhar 2 Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’, हर दिन तोड़ रही कमाई के रिकॉर्ड
    • Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
    • Prime Video का बड़ा धमाका, 55 नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान
    • Dhurandhar 2 Box Office Day ‘धुरंधर 2’ का जलवा, पहले दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल
    • Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा वैश्विक संकट, बड़े देश सक्रिय, समुद्री रास्ता खोलने की कोशिश तेज
    • Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    hindmatatimes.com
    • होम
    • देश
    • राज्य
      • महाराष्ट्र
      • गुजरात
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    • धर्म
    • बिजनेस
    • टेक
    • वेब स्टोरीज
    hindmatatimes.com
    Home»मनोरंजन»Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म
    मनोरंजन

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    Hindmata DeskBy Hindmata DeskJanuary 1, 2026No Comments120 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म: इक्कीस
    स्टारकास्ट: अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, राहुल देव, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और धर्मेंद्र
    निर्माता: दिनेश विजन (मैडॉक फिल्म्स)
    निर्माता: श्रीराम राघवन
    रनटाइम: 2 घंटे 27 मिनट
    रेटिंग्स: 3.5

    लोकेश चंद्रा

    फिल्म की कहानी
    ‘इक्कीस’ भारतीय सैन्य इतिहास के उस स्वर्णिम अध्याय को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है, जो अदम्य साहस, कर्तव्य और सर्वोच्च बलिदान की मिसाल है। यह फिल्म पूना हॉर्स रेजिमेंट के युवा टैंक कमांडर सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की वीरगाथा को सलाम है, जिन्होंने 1971 के भारत–पाक युद्ध में महज़ 21 वर्ष की आयु में ऐसा पराक्रम दिखाया, जो इतिहास में अमर हो गया।

    फिल्म शकरगढ़ सेक्टर के भीषण युद्ध को केंद्र में रखते हुए दिखाती है कि कैसे सीमित अनुभव और अधूरी तैयारी के बावजूद अरुण खेतरपाल ने असाधारण सूझबूझ और नेतृत्व से दुश्मन को घुटनों पर ला दिया। जब उनका टैंक आग की लपटों में घिर चुका था, शरीर लहूलुहान था और पीछे हटने का आदेश मिला—तब भी उन्होंने इंकार कर दिया। आख़िरी सांस तक लड़ते हुए उन्होंने पाकिस्तान के 10 टैंकों को तबाह कर दिया। यह कहानी केवल युद्धनीति की नहीं, बल्कि एक युवा सैनिक के अटूट अनुशासन, साहस और देशप्रेम की भावुक यात्रा है।

    कलाकारों का प्रदर्शन
    अगस्त्य नंदा इस फिल्म के साथ एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरते हैं। उन्होंने एक अनुशासित सैनिक और रणभूमि में आक्रामक योद्धा, दोनों के द्वंद्व को बेहद ईमानदारी से पर्दे पर उतारा है। खासकर क्लाइमेक्स में उनकी आंखों में दिखता जज़्बा और आवाज़ की दृढ़ता दर्शकों को भीतर तक झकझोर देती है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अरुण के पिता के रूप में फिल्म की आत्मा बनकर उभरते हैं। उनका संयमित अभिनय, संवादों की गरिमा और भावनात्मक ठहराव फिल्म को गहराई देता है। जयदीप अहलावत पाकिस्तानी अफसर के किरदार में एक बार फिर अपनी अभिनय क्षमता का प्रमाण देते हैं उनका शांत लेकिन प्रभावशाली अभिनय खास छाप छोड़ता है। सिमर भाटिया अपनी भूमिका में सहज और प्रभावी हैं, वहीं सिकंदर खेर अपने दृश्यों में आवश्यक मनोरंजन का तड़का लगाते हैं।

    संगीत और तकनीकी पक्ष
    फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर युद्ध के हर पल को और भी तीव्र बना देता है। धमाकों, गोलियों और टैंकों की गर्जना थिएटर में बैठकर महसूस की जा सकती है। विशाल मिश्रा का संगीत और अरिजीत सिंह की आवाज़ भावनाओं को नई ऊंचाई देती है, जहां युद्ध की विभीषिका है, वहीं इंसानी जज़्बातों की कोमलता भी। सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग 1971 के युद्धकालीन माहौल को इतनी सजीवता से रचती हैं कि दर्शक खुद को उसी दौर में खड़ा पाता है।

    फाइनल टेक
    निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक श्रीराम राघवन की यह फिल्म सिर्फ़ एक वॉर ड्रामा नहीं, बल्कि भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का भावनात्मक दस्तावेज़ है। “मेरी टैंक एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी” जैसे संवाद फिल्म खत्म होने के बाद भी ज़हन में गूंजते रहते हैं। ‘इक्कीस’ देशभक्ति, परिवार, प्रेम और कर्तव्य, इन सभी भावनाओं को संतुलित और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। यदि आप सिनेमा में प्रेरणा, गर्व और भावनाओं की सच्ची झलक देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको आंसुओं और सीने में गर्व लिए थिएटर से बाहर भेजेगी।

    Ikkis Movie Review
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Hindmata Desk
    • Website

    Related Posts

    सूर्या ने की ‘System’ के फर्स्ट लुक की तारीफ, ज्योतिका, सोनाक्षी की जोड़ी को बताया दमदार

    March 21, 2026

    Dhurandhar 2 Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’, हर दिन तोड़ रही कमाई के रिकॉर्ड

    March 21, 2026

    Prime Video का बड़ा धमाका, 55 नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025329

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025126

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026120

    iPhone 15 Pro Max पर धमाकेदार ऑफर: पुराने फोन के एक्सचेंज पर पाएं भारी छूट!

    March 23, 2025111
    Don't Miss
    देश

    तनाव के बीच भारत को राहत, जल्द मिल सकते हैं 2 और LPG टैंकर

    By Hindmata DeskMarch 21, 20267

    खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत को जल्द ही द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस…

    सूर्या ने की ‘System’ के फर्स्ट लुक की तारीफ, ज्योतिका, सोनाक्षी की जोड़ी को बताया दमदार

    March 21, 2026

    Dhurandhar 2 Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’, हर दिन तोड़ रही कमाई के रिकॉर्ड

    March 21, 2026

    Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

    March 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Hindmata Times (https://hindmatatimes.com/) is a leading company in Hindi online space. Launched in 2019, hindmatatimes.com is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock Local, national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology.

    Email Us: imsocialloki@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Latest News

    तनाव के बीच भारत को राहत, जल्द मिल सकते हैं 2 और LPG टैंकर

    March 21, 2026

    सूर्या ने की ‘System’ के फर्स्ट लुक की तारीफ, ज्योतिका, सोनाक्षी की जोड़ी को बताया दमदार

    March 21, 2026

    Dhurandhar 2 Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’, हर दिन तोड़ रही कमाई के रिकॉर्ड

    March 21, 2026
    Most Popular

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025329

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025126

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026120
    © 2026 hindmatatimes.com.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.