System : अभिनेता सूर्या ने निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘System’ के फर्स्ट लुक की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सूर्या ने कहा कि ज्योतिका और सोनाक्षी सिन्हा को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना बेहद शानदार है। उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों को “पावरहाउस परफॉर्मर्स” बताते हुए कहा कि वे हमेशा की तरह बेहद दमदार नजर आ रही हैं।
हाल ही में एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी कर रही हैं, जबकि इसे अभिनेता-निर्माता हर्मन बावेजा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फर्स्ट लुक टीज़र ने अपनी दिलचस्प कहानी और मजबूत स्टारकास्ट के चलते सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी है।
सूर्या ने फिल्म की विजुअल टोन और कहानी कहने के अंदाज की भी सराहना की। उन्होंने इसे “शार्प लाइन्स” और “पावरफुल व स्ट्राइकिंग” बताया। साथ ही उन्होंने फिल्म को “बहुत ही इंट्रीगिंग” करार देते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
‘System’ सत्ता, सच और न्याय जैसे गंभीर विषयों पर आधारित है, जिसमें दो महिलाओं की जिंदगी के जरिए कानूनी व्यवस्था की जटिलताओं को दिखाया जाएगा। फिल्म में आशुतोष गोवारिकर और आदिनाथ कोठारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सूर्या की इस सराहना के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। ‘System’ को Prime Video की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
