Close Menu
    Latest News

    टीया बाजपेयी का ग्लोबल धमाका, ‘लव माफिया’ एल्बम में पांच भाषाओं में गाकर जीता दिल

    March 19, 2026

    Dombivli करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में शोक

    March 18, 2026

    Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा किस्मत का सितारा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टीया बाजपेयी का ग्लोबल धमाका, ‘लव माफिया’ एल्बम में पांच भाषाओं में गाकर जीता दिल
    • Dombivli करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में शोक
    • Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा किस्मत का सितारा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
    • सेंसर बोर्ड का बड़ा फैसला: ‘Dhurandhar 2’ से हटाए गए 6 मिनट के विवादित सीन
    • Mumbai: डेटिंग ऐप के नाम पर ठगी का रैकेट बेनकाब: छापेमारी में 10 गिरफ्तार
    • Salman Khan की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’
    • Aaj Ka Rashifal: जानें 12 राशियों का पूरा हाल
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NCERT के विवादित चैप्टर पर कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    hindmatatimes.com
    • होम
    • देश
    • राज्य
      • महाराष्ट्र
      • गुजरात
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    • धर्म
    • बिजनेस
    • टेक
    • वेब स्टोरीज
    hindmatatimes.com
    Home»देश»Tanushree Dutta ने फिर खोली नाना पाटेकर की पोल, किए बड़े खुलासे
    देश

    Tanushree Dutta ने फिर खोली नाना पाटेकर की पोल, किए बड़े खुलासे

    Hindmata DeskBy Hindmata DeskMarch 8, 2025Updated:March 8, 2025No Comments22 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Tanushree Dutta: लगभग 7 साल बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि नाना पाटेकर को उन पर लगे #MeToo के आरोपों से कोर्ट ने बरी कर दिया है। हालांकि, तनुश्री दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर दावा किया कि केस बंद नहीं हुआ है और फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं कि वह केस हार गई हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।

    “#MeToo मामला: तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा – ‘भोले बाबा ने मेरी लाज रख ली’”
    7 साल पुराने #MeToo मामले में खबर आई कि मुंबई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है और केस बंद कर दिया गया है। हालांकि, तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर कुछ और ही दावा कर रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “भोले बाबा ने मेरी लाज रख ली। सभी के लिए मेरे पास एक अच्छी खबर है। नाना पाटेकर समेत अन्य के खिलाफ यौन शोषण से जुड़ी शिकायत पर मुंबई पुलिस द्वारा फाइल की गई बी-समरी रिपोर्ट को कोर्ट ने कैंसिल कर दिया है।”

    तनुश्री दत्ता का दावा – ‘हम केस जीत गए’

    अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बड़ा दावा किया है। उन्होंने लिखा, “पुलिस ने 2019 में केस बंद करने की कोशिश की थी, यह कहकर कि आरोप झूठे हैं, जबकि मेरे गवाहों को नाना के गुंडे और अंडरवर्ल्ड के लोग धमका रहे थे।” उन्होंने आगे बताया, “एक गवाह ने कोर्ट में खुलासा किया कि उस पर चुप रहने के लिए दबाव डाला गया था। अब कोर्ट ने पुलिस की बी-समरी रिपोर्ट खारिज कर दी है। हम केस जीत गए हैं। अब मुंबई पुलिस को इस मामले में चार्जशीट फाइल करनी होगी।”

    तनुश्री ने कोर्ट के फैसले की कॉपी शेयर की
    तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि नाना पाटेकर की PR टीम झूठी खबरें फैला रही है कि फैसला उनके पक्ष में आया है। उन्होंने लिखा, “मैं और मेरी टीम ये केस जीत चुके हैं, लेकिन मीडिया पूरी तरह से गलत खबरें छाप रही है।” उन्होंने आगे कहा, “कोर्ट ने पुलिस की बी-समरी रिपोर्ट को कैंसिल कर दिया है, जिसका मतलब है कि केस बंद नहीं हुआ। अब पुलिस को चार्जशीट फाइल करनी होगी, क्योंकि उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है।” इसके साथ ही तनुश्री ने कोर्ट के फैसले की कॉपी भी साझा की, जिससे यह साबित हो सके कि उनका केस अभी भी जारी है।

    तनुश्री का नाना पाटेकर पर हमला – “यह आदमी किसी भी हद तक जा सकता है”
    तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक और तीखी पोस्ट शेयर करते हुए नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा, “यह आदमी इतना झूठा है कि कोर्ट के शब्दों को भी बदल रहा है। उसकी ओवरएक्टिंग और PR मशीनरी लोगों और इंडस्ट्री को गुमराह कर रही है।” उन्होंने आगे कहा, “नाना पाटेकर किसी भी हद तक जा सकता है, यह साबित करने के लिए कि वह जीत गया है। लेकिन इस बार वह बच नहीं पाएगा। इस साल वह खुद अपनी करतूतों की आग में जलेगा। सही चीज छापो, सब पैसे का खेल है।” तनुश्री ने एक बार फिर दोहराया कि नाना पाटेकर के खिलाफ मामला अभी भी जारी है और उन्होंने मीडिया से सच्चाई दिखाने की अपील की।

    क्या है पूरा मामला?
    अक्टूबर 2018 में तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर और तीन अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। तनुश्री के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर #MeToo आंदोलन को भारत में नई हवा दी। इस मामले ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़े स्तर पर बहस छेड़ दी थी। हालांकि, 2019 में मुंबई पुलिस ने एक मजिस्ट्रेट अदालत में अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि जांच में नाना पाटेकर के खिलाफ कोई आपत्तिजनक सबूत नहीं मिला। इसी आधार पर पुलिस ने केस बंद करने की सिफारिश की थी, जिसे अब कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

    तनुश्री ने कोर्ट से किया था ये अनुरोध
    जब मुंबई पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि FIR झूठी पाई गई और इसे ‘बी-समरी’ के तहत बंद करने की सिफारिश की, तो तनुश्री दत्ता ने इसका पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कोर्ट में एक विरोध याचिका दायर कर बी-समरी रिपोर्ट को खारिज करने का अनुरोध किया था। तनुश्री का दावा था कि जांच सही तरीके से नहीं हुई और गवाहों पर दबाव डाला गया। अब कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है और पुलिस को मामले में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

    Tanushree Dutta
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Hindmata Desk
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NCERT के विवादित चैप्टर पर कार्रवाई

    March 16, 2026

    Mumbai: अग्रोहा विकास ट्रस्ट, मुंबई द्वारा भव्य मानसून स्नेह मिलन सम्पन्न

    August 12, 2025

    Salman Khan ने इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सीज़न 2 का भव्य शुभारंभ किया, बने ब्रांड एंबेसडर

    July 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025329

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025126

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026120

    iPhone 15 Pro Max पर धमाकेदार ऑफर: पुराने फोन के एक्सचेंज पर पाएं भारी छूट!

    March 23, 2025111
    Don't Miss
    मनोरंजन

    टीया बाजपेयी का ग्लोबल धमाका, ‘लव माफिया’ एल्बम में पांच भाषाओं में गाकर जीता दिल

    By Hindmata DeskMarch 19, 20261

    अभिनेत्री और गायिका Tia Bajpai अपने नए मल्टीलिंगुअल म्यूजिक एल्बम Love Mafia के साथ अंतरराष्ट्रीय…

    Dombivli करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में शोक

    March 18, 2026

    Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा किस्मत का सितारा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

    March 18, 2026

    सेंसर बोर्ड का बड़ा फैसला: ‘Dhurandhar 2’ से हटाए गए 6 मिनट के विवादित सीन

    March 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Hindmata Times (https://hindmatatimes.com/) is a leading company in Hindi online space. Launched in 2019, hindmatatimes.com is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock Local, national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology.

    Email Us: imsocialloki@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Latest News

    टीया बाजपेयी का ग्लोबल धमाका, ‘लव माफिया’ एल्बम में पांच भाषाओं में गाकर जीता दिल

    March 19, 2026

    Dombivli करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में शोक

    March 18, 2026

    Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा किस्मत का सितारा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

    March 18, 2026
    Most Popular

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025329

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025126

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026120
    © 2026 hindmatatimes.com.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.