Oscars 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोहों में से एक 98th एकेडमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। भव्य आयोजन डॉल्बी थिएटर में रविवार को संपन्न हुआ, जहां दुनियाभर के फिल्म सितारों की मौजूदगी ने समारोह की रौनक बढ़ा दी। इस साल कई फिल्मों और कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अवॉर्ड अपने नाम किए।
‘सिनर्स’ को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन
इस बार ‘सिनर्स’ ने कुल 16 नॉमिनेशन हासिल कर सबसे अधिक नामांकन पाने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ को 13 नॉमिनेशन मिले। हालांकि, ट्रॉफी जीतने के मामले में ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ ने बाजी मारते हुए कई प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज की।
अभिनय श्रेणियों में चमके बड़े सितारे
अभिनय के क्षेत्र में इस साल कई नामों को सम्मानित किया गया। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जोर्डन को ‘सिनर्स’ के लिए मिला, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जेसी बकले ने हैमनेट के लिए जीता।
सपोर्टिंग कैटेगरी में सीन पेन को ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ और एमी मेडिगन को वेपंस के लिए सम्मानित किया गया।
निर्देशन और तकनीकी श्रेणियों में भी रही बड़ी जीत
बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड पॉल थॉमस एंडर्सन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ के लिए अपने नाम किया। इसके अलावा, बेस्ट विजुअल इफेक्ट के लिए अवतार: फायर एंड ऐश, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए फ्रैंकस्टाइन तथा बेस्ट साउंड के लिए एफ1 को सम्मान मिला। वहीं बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड लुडविग गोरांसन ने ‘सिनर्स’ के लिए जीता।
रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा का जलवा
समारोह के रेड कारपेट पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रियंका इस बार पहली बार अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में नजर आईं। उनकी एंट्री के साथ ही कैमरों की फ्लैश लाइट्स उन पर टिक गईं और उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
