महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था तरुण कला संगम ने नवभारत टाइम्स के सहायक संपादक Rajkumar Singh को वर्ष 2025 का ‘तरुण कला संगम पत्रकारिता पुरस्कार’ देने की घोषणा की है। यह निर्णय वरिष्ठ पत्रकार Vishwanath Sachdev की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार Raghvendra Dwivedi और Brajmohan Pandey भी मौजूद रहे। समिति ने माना कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के जरिए राजकुमार सिंह ने आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ राजनीतिक वर्ग को भी सही दिशा दिखाने का कार्य किया है।
उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित
Rajkumar Singh को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए Ganesh Shankar Vidyarthi Award समेत कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। खास बात यह रही कि वर्ष 2017 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए बाबूराव विष्णु पराड़कर उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार की 51,000 रुपये की राशि उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता निधि में दान कर दी थी, ताकि जरूरतमंद मरीजों का उपचार हो सके।
भव्य समारोह में होगा सम्मान
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष Chitrasen Singh ने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें 1 लाख रुपये नकद और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं महासचिव Deepak Singh ने कहा कि राजकुमार सिंह पिछले 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और उन्होंने हमेशा समाज की आवाज को मजबूती दी है।
संस्था का मानना है कि इस सम्मान से पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को प्रेरणा मिलेगी और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा मिलेगा।
