Close Menu
    Latest News

    Sanskriti Jayanna के आलीशान घर ने खींचा सबका ध्यान

    July 22, 2026

    Kalyan में सनसनीखेज हत्याकांड: युवक की हत्या कर शव बोरे में भर बाथरूम में छिपाया, महिला फरार

    July 20, 2026

    72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, राष्ट्रीय पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन और ममूटी का डंका

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sanskriti Jayanna के आलीशान घर ने खींचा सबका ध्यान
    • Kalyan में सनसनीखेज हत्याकांड: युवक की हत्या कर शव बोरे में भर बाथरूम में छिपाया, महिला फरार
    • 72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, राष्ट्रीय पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन और ममूटी का डंका
    • यूके में शुरू हुई Pushkar Jog की हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग
    • मूवी रिव्यू : हंसी, एडवेंचर और मनोरंजन का फुल पैकेज है ‘धमाल 4’
    • आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधे, पाली हिल स्थित घर पर सादगी से रचाई कोर्ट मैरिज
    • हेमा मालिनी के डायमंड जुबली कॉन्सर्ट में सजेगी यादों की महफिल, पहली बार करेंगी लाइव सिंगिंग
    • Prateek Kuhad ने रिलीज किया नया गाना ‘ब्लश’, तीसरे एल्बम ‘फुल मून चैंबर’ का ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    hindmatatimes.com
    • होम
    • देश
    • राज्य
      • महाराष्ट्र
      • गुजरात
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    • धर्म
    • बिजनेस
    • टेक
    • वेब स्टोरीज
    hindmatatimes.com
    Home»मनोरंजन»Bhoot Bangla Movie Review: अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी इस बार नहीं जगा पाई पुराना जादू
    मनोरंजन

    Bhoot Bangla Movie Review: अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी इस बार नहीं जगा पाई पुराना जादू

    Hindmata DeskBy Hindmata DeskApril 17, 2026Updated:April 17, 2026No Comments51 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म: भूत बंगला
    कलाकार: अक्षय कुमार , तब्बू , वामिका गब्बी , राजपाल यादव
    परेश रावल , मनोज जोशी , असरानी और मिथिला पालकर
    लेखक: आकाश कौशिक , अभिलाष नायर और प्रियदर्शन
    निर्देशक: प्रियदर्शन
    निर्माता: एकता कपूर, शोभा कपूर, अक्षय कुमार
    रेटिंग : ⭐⭐
    2/5

    Bhoot Bangla Movie Review: ‘भूत बंगला’ के साथ सबसे बड़ी मुश्किल यही है कि जब भी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार साथ आते हैं, उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। हेरा फेरी, गरम मसाला और भागम भाग जैसी फिल्मों ने इस जोड़ी के लिए एक अलग स्तर तय किया था। लेकिन भूत बंगला देखते हुए बार-बार महसूस होता है कि फिल्म उस ऊंचाई तक पहुंचने की कोशिश करने के बजाय सिर्फ उसकी याद दिलाकर रह जाती है।

    कहानी
    फिल्म की कहानी अर्जुन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंदन से अपने पुश्तैनी महल मंगलपुर लौटता है ताकि अपनी बहन मीरा की शादी करवा सके। लेकिन यह महल कोई साधारण जगह नहीं है। गांव में पहले से इसकी डरावनी कहानियां मशहूर हैं। शादी की तैयारियों के बीच महल में अजीब घटनाएं शुरू होती हैं, रहस्यमयी आवाजें, अनहोनी और छिपे हुए राज। फिल्म शुरुआत में दिलचस्प लगती है, लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते खुद ही तय नहीं कर पाती कि उसे हॉरर बनना है या कॉमेडी। सबसे बड़ी कमी यह है कि पर्दे पर बहुत कुछ होता हुआ दिखता है, लेकिन उसके पीछे की वजह मजबूत तरीके से सामने नहीं आती।

    अभिनय
    अक्षय कुमार पूरी फिल्म को अपने कंधों पर संभालने की कोशिश करते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग कई जगह काम करती है, लेकिन यह उनका बेहद परिचित अंदाज है जिसमें नया कुछ नहीं मिलता। राजपाल यादव फिल्म में आते ही कुछ हल्के और स्वाभाविक पल लेकर आते हैं। कई दृश्यों में वही फिल्म को संभालते नजर आते हैं।
    वामिका गब्बी सहज लगती हैं, लेकिन उनके किरदार को पूरी तरह विकसित नहीं किया गया। तब्बू दूसरे हिस्से में कहानी को गंभीरता देने की कोशिश करती हैं, लेकिन स्क्रिप्ट उन्हें असर छोड़ने का पूरा मौका नहीं देती।

    सपोर्टिंग कास्ट
    परेश रावल और मनोज जोशी जैसे कलाकार मौजूद हैं, लेकिन इस बार उनके हिस्से में याद रखने लायक ज्यादा कुछ नहीं आता। असरानी के कुछ दृश्य मुस्कान जरूर देते हैं, और उन्हीं पलों में फिल्म थोड़ी बेहतर महसूस होती है।

    निर्देशन और लेखन
    प्रियदर्शन कुछ दृश्यों में अपनी पुरानी पकड़ दिखाते हैं, लेकिन पूरी फिल्म एक लय नहीं बना पाती। स्क्रीनप्ले सबसे कमजोर कड़ी बनकर सामने आता है। स्लैपस्टिक कॉमेडी बार-बार दोहराई जाती है और दूसरे हिस्से में फिल्म अचानक गंभीर होकर भी प्रभाव नहीं छोड़ पाती। डायलॉग ठीक हैं, लेकिन उनमें वो धार नहीं है जो इस जोड़ी की फिल्मों की पहचान रही है। कई कॉमिक सीन लिखे हुए ज्यादा लगते हैं, सहज कम।

    फाइनल वर्डिक्ट
    ‘भूत बंगला’ पूरी तरह खराब फिल्म नहीं है, लेकिन उतनी मजेदार भी नहीं है जितनी इस जोड़ी से उम्मीद थी। अगर आप सिर्फ हल्के मूड में बिना ज्यादा उम्मीद के फिल्म देखने जा रहे हैं, तो यह एक बार देखी जा सकती है। लेकिन अगर आप अक्षय-प्रियदर्शन की पुरानी जादुई कॉमेडी ढूंढने जाएंगे, तो निराशा हाथ लग सकती है।

    akshay kumar Bhoot Bangla Bhoot Bangla Movie Review
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Hindmata Desk
    • Website

    Related Posts

    Sanskriti Jayanna के आलीशान घर ने खींचा सबका ध्यान

    July 22, 2026

    यूके में शुरू हुई Pushkar Jog की हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग

    July 11, 2026

    मूवी रिव्यू : हंसी, एडवेंचर और मनोरंजन का फुल पैकेज है ‘धमाल 4’

    July 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025332

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025127

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026121

    iPhone 15 Pro Max पर धमाकेदार ऑफर: पुराने फोन के एक्सचेंज पर पाएं भारी छूट!

    March 23, 2025111
    Don't Miss
    मनोरंजन

    Sanskriti Jayanna के आलीशान घर ने खींचा सबका ध्यान

    By Hindmata DeskJuly 22, 20264

    Sanskriti Jayanna: अभिनेत्री, उद्यमी और फैशन डिज़ाइनर संस्कृति जयंना ने हाल ही में अपने अहमदाबाद…

    Kalyan में सनसनीखेज हत्याकांड: युवक की हत्या कर शव बोरे में भर बाथरूम में छिपाया, महिला फरार

    July 20, 2026

    72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, राष्ट्रीय पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन और ममूटी का डंका

    July 18, 2026

    यूके में शुरू हुई Pushkar Jog की हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग

    July 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Hindmata Times (https://hindmatatimes.com/) is a leading company in Hindi online space. Launched in 2019, hindmatatimes.com is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock Local, national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology.

    Email Us: imsocialloki@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Latest News

    Sanskriti Jayanna के आलीशान घर ने खींचा सबका ध्यान

    July 22, 2026

    Kalyan में सनसनीखेज हत्याकांड: युवक की हत्या कर शव बोरे में भर बाथरूम में छिपाया, महिला फरार

    July 20, 2026

    72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, राष्ट्रीय पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन और ममूटी का डंका

    July 18, 2026
    Most Popular

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025332

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025127

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026121
    © 2026 hindmatatimes.com.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.