हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपने डायमंड जुबली वर्ष में एक बेहद खास और भावुक संगीतमय शाम का हिस्सा बनने जा रही हैं। 10 जुलाई को मुंबई के शन्मुखानंद हॉल में आयोजित होने वाले “द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट” में हेमा मालिनी पहली बार मंच पर लाइव सिंगिंग करती नजर आएंगी। यह भव्य आयोजन सिंटा (CINTAA) की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर की यादें संगीत और किस्सों के जरिए फिर से जीवंत होंगी।
“लेजेंड्स की कहानी, लेजेंड्स की जुबानी” की थीम पर आधारित इस कॉन्सर्ट में हेमा मालिनी अपनी छह दशक लंबी सिनेमाई यात्रा को दर्शकों के साथ साझा करेंगी। कार्यक्रम में 15 सदस्यीय लाइव ऑर्केस्ट्रा उनके करियर के यादगार पड़ावों को संगीत के जरिए मंच पर पेश करेगा। शाम का सबसे खास आकर्षण हेमा मालिनी की लाइव प्रस्तुति होगी, जिसमें वह एक सरप्राइज गीत भी गाने वाली हैं। इस आयोजन में पद्मिनी कोल्हापुरे, पूनम ढिल्लों, सुरेश वाडकर, अनु मलिक, शब्बीर कुमार, कविता कृष्णमूर्ति, अनुप जलोटा और विजेता पंडित जैसे कई दिग्गज कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बनाएंगे।
आरजे अनिरुद्ध चावला द्वारा आयोजित इस खास शाम में धरमेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनिरुद्ध चावला ने अपने निजी संग्रह से दुर्लभ पोस्टर और विंटेज रिकॉर्ड्स प्रदर्शित कर सभी को भावुक कर दिया। हेमा मालिनी ने कहा कि यह आयोजन उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने घोषणा की कि शो की टिकट बिक्री से पांच लाख रुपये सिंटा को दान दिए जाएंगे। इसके साथ ही हेमा मालिनी और आरजे अनिरुद्ध चावला द्वारा सह-लिखित एक पुस्तक और उनकी जीवन यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी जल्द दर्शकों के सामने लाई जाएगी।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
