मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली है। 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल स्थित अपने आवास पर दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत बेहद सादगी और निजी माहौल में कोर्ट मैरिज की। मूसलाधार बारिश के बीच आयोजित इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद दोनों परिवारों ने मिलकर इस खास पल का जश्न मनाया।
सूत्रों के मुताबिक, शादी में केवल 100 से 150 चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। किसी भव्य समारोह के बजाय आमिर और गौरी ने अपने घर पर ही शादी करने का फैसला लिया। समारोह में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर समेत कुछ करीबी मेहमान पहुंचे। आमिर पहले ही साफ कर चुके थे कि वह इस शादी को पूरी तरह निजी और पारिवारिक रखना चाहते हैं।
यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और बाद में फिल्म निर्माता किरण राव से विवाह किया था। रीना से उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं, जबकि किरण राव से उनका एक बेटा आजाद है। अब गौरी स्प्रैट के साथ आमिर ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
