Mumbai। इक्विटी बाजार में सुस्ती के बावजूद आईपीओ बाजार में हलचल बनी हुई है। इसी कड़ी में इंटीग्रेटेड गोल्ड-सिल्वर प्लेटफॉर्म ऑगमेंट एंटरप्राइसेज (Augmont Enterprises) अपना 825 करोड़ रुपये का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही है। कंपनी का आईपीओ 21 अगस्त को खुलेगा और 25 अगस्त को बंद होगा। इसके लिए 750 से 788 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के लिए लॉट साइज 19 शेयरों का होगा, यानी ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,972 रुपये का निवेश करना होगा। एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 20 अगस्त को खुलेगा। शेयरों का आवंटन 26 अगस्त को और स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग 31 अगस्त को संभावित है।
कंपनी के आईपीओ में कुल 1,04,69,541 शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 78,68,020 शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिससे करीब 620 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। वहीं, ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशक 26,01,521 शेयर बेचेंगे, जिससे करीब 205 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। ओएफएस में प्रमोटर्स नमिता केतन कोठारी, विवेक पृथ्वीराज कोठारी और डिंपल मुकेश कोठारी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी के मुताबिक, आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से कार्यशील पूंजी की जरूरतों, इनवेंट्री बढ़ाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
अक्टूबर 2012 में स्थापित ऑगमेंट एंटरप्राइसेज गोल्ड और सिल्वर की वैल्यू चेन से जुड़ा एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म संचालित करती है। कंपनी 24 राज्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार और ग्राहकों को सेवाएं देती है। इसके दो प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑगमेंट स्पॉट और ऑगमेंट गोल्ड हैं। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में उसकी कुल आय बढ़कर 84,762.62 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025 में 56,523.26 करोड़ रुपये थी। कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ ऐसे समय में आ रहा है, जब प्राथमिक बाजार में निवेशकों की सक्रियता लगातार बनी हुई है और कई कंपनियां सार्वजनिक निर्गम के जरिए पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही हैं।
Trending
- 17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO
- ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला
- लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये
- Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल
- ‘Exchange: A Humane Experience’ का ट्रेलर जारी, रिश्तों और मानवीय भावनाओं की कहानी दिखाएगी फिल्म
- मेक इन इंडिया को मिलेगी नई ताकत, RRP Defense और ईएससी बाज के बीच रणनीतिक साझेदारी
- आईआईटी हैदराबाद में Bank of India की साइबरशील्ड हैकाथॉन-2026 का समापन
- भावनाओं को समझेगा एआई, निहिलेंट ने लॉन्च किया नया ऐप nSEPIA
