मुंबई, 4 सितंबर 2026: वंचित समुदायों के बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए काम करने वाले गैर-लाभकारी संगठन लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट (LOLT) ने BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की है। इस मौके पर ट्रस्ट ने 1.27 करोड़ रुपये का जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल (ZCZP) बॉन्ड इश्यू भी किया है। इस राशि का इस्तेमाल बिहार और झारखंड के 420 बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर विकास के लिए किया जाएगा। बॉन्ड की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है।
लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट की संस्थापक विली डॉक्टर ने कहा कि शिक्षा सिर्फ एक व्यक्ति का जीवन नहीं बदलती, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को बेहतर बनाने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग से लोगों और संस्थानों को सामाजिक बदलाव से जुड़ने का एक पारदर्शी और व्यवस्थित माध्यम मिलेगा। इरिक्स एडवाइजर्स की संस्थापक और इश्यू की सलाहकार सीएस पायल गुप्ता ने भी इस उपलब्धि को खास बताया और कहा कि सोशल स्टॉक एक्सचेंज एनजीओ को फंड जुटाने के साथ अपनी पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने का अवसर देता है।
गाइडस्टार इंडिया की संस्थापक एवं निदेशक पुष्पा अमन सिंह ने कहा कि LOLT का सार्वजनिक स्तर पर पारदर्शिता के उच्च मानकों को अपनाना एनजीओ क्षेत्र में भरोसा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सोशल स्टॉक एक्सचेंज के जरिए संगठनों को जुटाई गई राशि के इस्तेमाल और उससे होने वाले सामाजिक प्रभाव के बारे में जवाबदेही बनाए रखने में मदद मिलती है।
Trending
- 17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO
- ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला
- लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये
- Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल
- ‘Exchange: A Humane Experience’ का ट्रेलर जारी, रिश्तों और मानवीय भावनाओं की कहानी दिखाएगी फिल्म
- मेक इन इंडिया को मिलेगी नई ताकत, RRP Defense और ईएससी बाज के बीच रणनीतिक साझेदारी
- आईआईटी हैदराबाद में Bank of India की साइबरशील्ड हैकाथॉन-2026 का समापन
- भावनाओं को समझेगा एआई, निहिलेंट ने लॉन्च किया नया ऐप nSEPIA
