Mumbai: भारत के सैलून और हेयर-ब्यूटी उद्योग को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से 6 अक्टूबर को जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस (आईएचबीसी) का आयोजन किया गया। केटी की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देश के 18 राज्यों और 50 से अधिक शहरों के 5 हजार से ज्यादा सैलून संचालकों ने हिस्सा लिया। हेयर एंड ब्यूटी फेडरेशन (एचबीएफ) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व केटी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ध्रुव सयानी ने किया।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सम्मेलन का उद्घाटन किया, जबकि राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी शाम के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सम्मेलन में सैलून उद्योग से जुड़े कारोबारियों को आपस में जुड़ने, अपने अनुभव साझा करने और कारोबार की चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर मिला।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में भारतीय उद्यमों, पेशेवर कौशल और स्वदेशी ब्रांड्स को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के महत्व पर जोर दिया। वहीं, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ब्यूटी और सैलून क्षेत्र को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और भारतीय कारोबार को आगे बढ़ाने की संभावनाओं को भी रेखांकित किया।
ध्रुव सयानी ने सम्मेलन को सैलून उद्योग की एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय ब्रांड्स और सैलून संचालकों के बीच बेहतर तालमेल से दोनों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सैलून कारोबारियों से भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और देश में बने गुणवत्तापूर्ण हेयर केयर उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
सयानी ने प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों को देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पहचान मिलनी चाहिए। इसके लिए घरेलू सैलून में भारतीय ब्रांड्स को बढ़ावा देना, पेशेवर प्रशिक्षण और कौशल विकास पर ध्यान देना जरूरी है।
आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य केवल सैलून संचालकों को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि उनके कारोबार को मजबूत बनाने, ज्ञान साझा करने और उद्योग की सामूहिक आवाज को प्रभावी बनाने का अवसर देना भी था। केटी ने इस आयोजन को सैलून समुदाय के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
