बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के आसपास लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। इसी दौरान अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई देती है। राहत की बात यह है कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त से बात की और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, घटना के समय टाइगर श्रॉफ अपनी कार से लौट रहे थे। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक गोलीबारी के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं। मामले की जांच के लिए करीब 15 पुलिस टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कितनी गोलियां चलाई गईं, इस बारे में विस्तृत जानकारी देना जल्दबाजी होगी। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस आयुक्त को मामले की तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने घटना के बारे में पूछे जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
