Close Menu
    Latest News

    टीया बाजपेयी का ग्लोबल धमाका, ‘लव माफिया’ एल्बम में पांच भाषाओं में गाकर जीता दिल

    March 19, 2026

    Dombivli करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में शोक

    March 18, 2026

    Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा किस्मत का सितारा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टीया बाजपेयी का ग्लोबल धमाका, ‘लव माफिया’ एल्बम में पांच भाषाओं में गाकर जीता दिल
    • Dombivli करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में शोक
    • Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा किस्मत का सितारा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
    • सेंसर बोर्ड का बड़ा फैसला: ‘Dhurandhar 2’ से हटाए गए 6 मिनट के विवादित सीन
    • Mumbai: डेटिंग ऐप के नाम पर ठगी का रैकेट बेनकाब: छापेमारी में 10 गिरफ्तार
    • Salman Khan की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’
    • Aaj Ka Rashifal: जानें 12 राशियों का पूरा हाल
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NCERT के विवादित चैप्टर पर कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    hindmatatimes.com
    • होम
    • देश
    • राज्य
      • महाराष्ट्र
      • गुजरात
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    • धर्म
    • बिजनेस
    • टेक
    • वेब स्टोरीज
    hindmatatimes.com
    Home»बिजनेस»शिक्षा मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2025 के विजेताओं का वीस्कूल में किया सम्मान
    बिजनेस

    शिक्षा मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2025 के विजेताओं का वीस्कूल में किया सम्मान

    Hindmata DeskBy Hindmata DeskDecember 13, 2025Updated:December 13, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (MIC) ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के साथ मिलकर आज प्रिंसिपल एल. एन. वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च (WeSchool) में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 के उत्कृष्ट विजेताओं का सम्मान किया। यह आयोजन भारत के उन युवा नवोन्मेषकों (innovators) को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश के तकनीकी भविष्य को आकार देंगे।

    इस वर्ष SIH 2025 अब तक के सबसे बड़े स्तर पर आयोजित हुआ। 2,587 संस्थानों से 68,766 छात्र टीमों ने 72,165 आइडिया भेजे। इनमें से 1,360 फाइनलिस्ट टीमें (8,160 छात्र और 1,365 मेंटर्स) ग्रैंड फिनाले तक पहुँचीं। प्रतिभागियों ने विभिन्न मंत्रालयों, राज्य विभागों, PSUs और उद्योगों द्वारा दिए गए 271 समस्या वक्तव्यों (problem statements) के समाधान तैयार किए। देशभर में कुल 60 नोडल सेंटर (42 सॉफ्टवेयर व 18 हार्डवेयर) में एक साथ प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय की नवाचार, डिज़ाइन थिंकिंग और समस्या-समाधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो विकसित भारत @2047 की दृष्टि से जुड़ा है।

    यहाँ तीन समस्या श्रेणियों के विजेताओं को ₹1,50,000 प्रत्येक का पुरस्कार दिया गया।उपविजेताओं को ₹25,000 वीस्कूल इंस्पिरेशन अवॉर्ड दिया गया। रक्षा मंत्रालय के ‘सिक्योर क्लोज़्ड ग्रुप कम्यूनिकेशन प्लेटफ़ॉर्म’ समस्या वक्तव्य के विजेता रहे: टीम कोडिंग क्र्यू — लीडर: रुद्र प्रसाद एम एल (चेन्नई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु) और उपविजेता: टीम हम्बल — लीडर: टी. प्रीतम रेड्डी (चैतन्य भारती इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तेलंगाना)। रक्षा मंत्रालय के दूसरे समस्या वक्तव्य ‘एआई-एनेबल्ड साइबर इंसीडेंट एंड सेफ़्टी वेब पोर्टल फ़ॉर डिफ़ेन्स’ में विजेता रहे: टीम ब्लैक ऑर्डर – लीडर: साई श्रवण पी (एसआरएम वल्लियम्मै इंजीनियरिंग कॉलेज, तमिलनाडु) और उपविजेता: टीम ब्रूटफोर्स_एक्स — लीडर: मोहित राठौर (आईपीएस अकादमी, इंदौर)

    वीस्कूल की ओर से नवाचार को बढ़ावा देने और छात्र कम्युनिटी का सहयोग करने की भूमिका पर बात करते हुए, प्रो. डॉ. उदय सालुंखे, ग्रुप डायरेक्टर, प्रिं. एल. एन. वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च (वीस्कूल) ने कहा: “वीस्कूल में नवाचार और सहयोग हमारी सोच के केंद्र में हैं। हम छात्रों को इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग और तकनीकी संसाधनों की सुविधा देकर लगातार उनका समर्थन करते रहते हैं। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हमारे उस मिशन से पूरी तरह मेल खाता है, जिसमें हम ऐसे प्रोफेशनल्स को तैयार करते हैं जो वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान कर सकें। यह छात्रों को सरकारी मंत्रालयों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ काम करने का अनोखा मौका देता है। यह युवा नवोन्मेषकों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है और हमारे माननीय प्रधानमंत्री के युवा-प्रधान राष्ट्र निर्माण के विजन को मजबूत करता है। हमें देशभर से आई टीमों की मेजबानी पर गर्व है और हम एक समृद्ध और सहयोगी माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    रेलवे मंत्रालय की SIH 25022 चुनौती में वीस्कूल पर विजेता टीम निक्स थी, जिसकी अगुवाई मिहिर महेश फाल्के (सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी, मुंबई) ने की। उपविजेता टीम द एवलांच थी, जिसका नेतृत्व रिया सराफ (फैकल्ट नेचर केयर संगठन समूह, जबलपुर) ने किया। इन विजेता टीमों ने न केवल मजबूत तकनीकी क्षमता दिखाई, बल्कि शासन प्रणालियों, राष्ट्रीय बुनियादी ढाँचे की प्राथमिकताओं और भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण उभरते डिजिटल ढाँचों की गहरी समझ भी प्रदर्शित की।

    शिक्षा मंत्रालय, AICTE और वीस्कूल जैसे शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन भारत के नवाचार आंदोलन की रीढ़ बन चुका है। यह विकसित भारत @2047 की आकांक्षाओं के अनुरूप एक आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से अग्रणी भारत की नींव रखता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Hindmata Desk
    • Website

    Related Posts

    मुहूर्त ट्रेडिंग 2025 पर एनएसई के एमडी आशीषकुमार चौहान का प्रेरक संदेश

    October 21, 2025

    Vikram Solar: विक्रम सोलर को महाराष्‍ट्र में बोंडाडा ग्रुप से मिला 250MW के सोलर मॉड्यूल की आपूर्ति का ऑर्डर

    August 8, 2025

    BlueStone Jewellery IPO: 11 अगस्त को खुलेगा ब्लूस्टोन ज्वेलरी का आईपीओ

    August 7, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025329

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025126

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026120

    iPhone 15 Pro Max पर धमाकेदार ऑफर: पुराने फोन के एक्सचेंज पर पाएं भारी छूट!

    March 23, 2025111
    Don't Miss
    मनोरंजन

    टीया बाजपेयी का ग्लोबल धमाका, ‘लव माफिया’ एल्बम में पांच भाषाओं में गाकर जीता दिल

    By Hindmata DeskMarch 19, 20261

    अभिनेत्री और गायिका Tia Bajpai अपने नए मल्टीलिंगुअल म्यूजिक एल्बम Love Mafia के साथ अंतरराष्ट्रीय…

    Dombivli करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में शोक

    March 18, 2026

    Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा किस्मत का सितारा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

    March 18, 2026

    सेंसर बोर्ड का बड़ा फैसला: ‘Dhurandhar 2’ से हटाए गए 6 मिनट के विवादित सीन

    March 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Hindmata Times (https://hindmatatimes.com/) is a leading company in Hindi online space. Launched in 2019, hindmatatimes.com is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock Local, national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology.

    Email Us: imsocialloki@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Latest News

    टीया बाजपेयी का ग्लोबल धमाका, ‘लव माफिया’ एल्बम में पांच भाषाओं में गाकर जीता दिल

    March 19, 2026

    Dombivli करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में शोक

    March 18, 2026

    Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा किस्मत का सितारा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

    March 18, 2026
    Most Popular

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025329

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025126

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026120
    © 2026 hindmatatimes.com.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.