शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (MIC) ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के साथ मिलकर आज प्रिंसिपल एल. एन. वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च (WeSchool) में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 के उत्कृष्ट विजेताओं का सम्मान किया। यह आयोजन भारत के उन युवा नवोन्मेषकों (innovators) को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश के तकनीकी भविष्य को आकार देंगे।
इस वर्ष SIH 2025 अब तक के सबसे बड़े स्तर पर आयोजित हुआ। 2,587 संस्थानों से 68,766 छात्र टीमों ने 72,165 आइडिया भेजे। इनमें से 1,360 फाइनलिस्ट टीमें (8,160 छात्र और 1,365 मेंटर्स) ग्रैंड फिनाले तक पहुँचीं। प्रतिभागियों ने विभिन्न मंत्रालयों, राज्य विभागों, PSUs और उद्योगों द्वारा दिए गए 271 समस्या वक्तव्यों (problem statements) के समाधान तैयार किए। देशभर में कुल 60 नोडल सेंटर (42 सॉफ्टवेयर व 18 हार्डवेयर) में एक साथ प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय की नवाचार, डिज़ाइन थिंकिंग और समस्या-समाधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो विकसित भारत @2047 की दृष्टि से जुड़ा है।
यहाँ तीन समस्या श्रेणियों के विजेताओं को ₹1,50,000 प्रत्येक का पुरस्कार दिया गया।उपविजेताओं को ₹25,000 वीस्कूल इंस्पिरेशन अवॉर्ड दिया गया। रक्षा मंत्रालय के ‘सिक्योर क्लोज़्ड ग्रुप कम्यूनिकेशन प्लेटफ़ॉर्म’ समस्या वक्तव्य के विजेता रहे: टीम कोडिंग क्र्यू — लीडर: रुद्र प्रसाद एम एल (चेन्नई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु) और उपविजेता: टीम हम्बल — लीडर: टी. प्रीतम रेड्डी (चैतन्य भारती इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तेलंगाना)। रक्षा मंत्रालय के दूसरे समस्या वक्तव्य ‘एआई-एनेबल्ड साइबर इंसीडेंट एंड सेफ़्टी वेब पोर्टल फ़ॉर डिफ़ेन्स’ में विजेता रहे: टीम ब्लैक ऑर्डर – लीडर: साई श्रवण पी (एसआरएम वल्लियम्मै इंजीनियरिंग कॉलेज, तमिलनाडु) और उपविजेता: टीम ब्रूटफोर्स_एक्स — लीडर: मोहित राठौर (आईपीएस अकादमी, इंदौर)
वीस्कूल की ओर से नवाचार को बढ़ावा देने और छात्र कम्युनिटी का सहयोग करने की भूमिका पर बात करते हुए, प्रो. डॉ. उदय सालुंखे, ग्रुप डायरेक्टर, प्रिं. एल. एन. वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च (वीस्कूल) ने कहा: “वीस्कूल में नवाचार और सहयोग हमारी सोच के केंद्र में हैं। हम छात्रों को इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग और तकनीकी संसाधनों की सुविधा देकर लगातार उनका समर्थन करते रहते हैं। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हमारे उस मिशन से पूरी तरह मेल खाता है, जिसमें हम ऐसे प्रोफेशनल्स को तैयार करते हैं जो वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान कर सकें। यह छात्रों को सरकारी मंत्रालयों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ काम करने का अनोखा मौका देता है। यह युवा नवोन्मेषकों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है और हमारे माननीय प्रधानमंत्री के युवा-प्रधान राष्ट्र निर्माण के विजन को मजबूत करता है। हमें देशभर से आई टीमों की मेजबानी पर गर्व है और हम एक समृद्ध और सहयोगी माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
रेलवे मंत्रालय की SIH 25022 चुनौती में वीस्कूल पर विजेता टीम निक्स थी, जिसकी अगुवाई मिहिर महेश फाल्के (सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी, मुंबई) ने की। उपविजेता टीम द एवलांच थी, जिसका नेतृत्व रिया सराफ (फैकल्ट नेचर केयर संगठन समूह, जबलपुर) ने किया। इन विजेता टीमों ने न केवल मजबूत तकनीकी क्षमता दिखाई, बल्कि शासन प्रणालियों, राष्ट्रीय बुनियादी ढाँचे की प्राथमिकताओं और भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण उभरते डिजिटल ढाँचों की गहरी समझ भी प्रदर्शित की।
शिक्षा मंत्रालय, AICTE और वीस्कूल जैसे शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन भारत के नवाचार आंदोलन की रीढ़ बन चुका है। यह विकसित भारत @2047 की आकांक्षाओं के अनुरूप एक आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से अग्रणी भारत की नींव रखता है।
Trending
- Sanskriti Jayanna के आलीशान घर ने खींचा सबका ध्यान
- Kalyan में सनसनीखेज हत्याकांड: युवक की हत्या कर शव बोरे में भर बाथरूम में छिपाया, महिला फरार
- 72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, राष्ट्रीय पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन और ममूटी का डंका
- यूके में शुरू हुई Pushkar Jog की हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग
- मूवी रिव्यू : हंसी, एडवेंचर और मनोरंजन का फुल पैकेज है ‘धमाल 4’
- आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधे, पाली हिल स्थित घर पर सादगी से रचाई कोर्ट मैरिज
- हेमा मालिनी के डायमंड जुबली कॉन्सर्ट में सजेगी यादों की महफिल, पहली बार करेंगी लाइव सिंगिंग
- Prateek Kuhad ने रिलीज किया नया गाना ‘ब्लश’, तीसरे एल्बम ‘फुल मून चैंबर’ का ऐलान
