Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत की महान आवाज और सुर साम्राज्ञी आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। दशकों तक अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले के जाने से संगीत की एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। देशभर के प्रशंसक नम आंखों से अपनी प्रिय गायिका को अंतिम विदाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में संक्रमण और अत्यधिक थकान की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनके कार्डियक अरेस्ट की खबरें सामने आई थीं, हालांकि उनकी पोती जनाई भोसले ने इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि उनकी हालत संक्रमण के कारण बिगड़ी थी। इलाज के दौरान तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गजों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। सात दशकों से अधिक लंबे करियर में आशा भोसले ने हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
Trending
- 17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO
- ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला
- लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये
- Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल
- ‘Exchange: A Humane Experience’ का ट्रेलर जारी, रिश्तों और मानवीय भावनाओं की कहानी दिखाएगी फिल्म
- मेक इन इंडिया को मिलेगी नई ताकत, RRP Defense और ईएससी बाज के बीच रणनीतिक साझेदारी
- आईआईटी हैदराबाद में Bank of India की साइबरशील्ड हैकाथॉन-2026 का समापन
- भावनाओं को समझेगा एआई, निहिलेंट ने लॉन्च किया नया ऐप nSEPIA
