बॉलीवुड और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनन्या राज Ananya Raj का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेत्री ने 15 जुलाई की तड़के नींद में ही अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की। परिवार के मुताबिक, अनन्या पिछले एक साल से अधिक समय से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से जूझ रही थीं। परिवार ने बताया कि उन्होंने बीमारी से उबरने के लिए काफी संघर्ष किया और इस दौरान मजबूती से सामना किया। साथ ही परिवार ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने की अपील की है।
अनन्या के परिवार ने भावुक संदेश में कहा कि उनकी बेटी मजबूत इरादों वाली थी और उन्होंने जिंदगी को अपनी शर्तों पर जिया। परिवार ने उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों से प्रार्थना करने की अपील की है। अभिनेत्री के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके असमय निधन पर दुख जता रहे हैं। कम उम्र में अभिनेत्री के चले जाने की खबर ने उनके चाहने वालों को स्तब्ध कर दिया है।
मुंबई से ताल्लुक रखने वाली अनन्या राज ने साल 2016 में फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘द फाइनल एग्जिट’ (2017) और ‘घोस्ट’ (2019) जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आईं। बाद में उन्होंने तेलुगू सिनेमा का रुख किया और ‘थग्गेदे ले’ तथा ‘मद्रासी गैंग’ जैसी फिल्मों में काम किया। ‘मद्रासी गैंग’ में उन्होंने अश्मित पटेल और अध्ययन सुमन के साथ स्क्रीन साझा की थी। सोशल मीडिया पर भी अनन्या की अच्छी-खासी लोकप्रियता थी और इंस्टाग्राम पर उनके 2.75 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
