मुंबई। ग्लोबल टेक्नोलॉजी और कंसल्टिंग कंपनी निहिलेंट लिमिटेड ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया है। इमोस्केप™ तकनीक से संचालित यह ऐप यूजर्स को उनकी तत्काल भावनात्मक स्थिति समझने और उसे संतुलित रखने के लिए व्यक्तिगत सुझाव देता है। एंड्रॉयड और आईओएस पर दुनियाभर में उपलब्ध होने वाला nSEPIA रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। ऐप पहले यूजर की भावनात्मक स्थिति को समझता है और फिर उसी के अनुरूप संगीत, श्वास अभ्यास, योग और ध्यान जैसी गतिविधियों का सुझाव देता है।
nSEPIA का अनुभव डिवाइस के कैमरे के जरिए होने वाले छोटे इंटरैक्शन से शुरू होता है। इमोशन AI तकनीक चेहरे और आंखों के आसपास की सूक्ष्म गतिविधियों के साथ सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से की गतिविधियों का विश्लेषण कर यूजर की भावनात्मक स्थिति को समझने का प्रयास करती है। कंपनी के अनुसार, गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए यह पूरी प्रक्रिया डिवाइस पर ही की जाती है। सुझाई गई गतिविधि पूरी करने के बाद यूजर अपनी भावनात्मक स्थिति दोबारा जांच सकता है और बदलाव को देख सकता है। ऐप में भारतीय शास्त्रीय राग, पश्चिमी सिम्फोनिक संगीत और विशेष रूप से तैयार संगीत के साथ ध्यान, श्वास अभ्यास, योग और गाइडेड रिफ्लेक्शन जैसे विकल्प भी शामिल हैं।
निहिलेंट के फाउंडर एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एल.सी. सिंह ने कहा कि nSEPIA तकनीक के जरिए लोगों को अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने और संतुलन की दिशा में कदम उठाने में मदद करता है। वहीं, कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट एवं प्रोफेसर एमेरिटस ऑफ साइकियाट्री डॉ. विहंग वाहिया ने इसे भावनाओं को अधिक व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से समझने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। nSEPIA को ताकत देने वाला इमोस्केप™ निहिलेंट का मेडिकल-ग्रेड इमोशन AI प्लेटफॉर्म है, जिसमें AI, कंप्यूटर विजन और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसका तकनीकी ढांचा नाट्यशास्त्र के नवरस सिद्धांत पर आधारित पेटेंट तकनीक से विकसित किया गया है। nSEPIA के जरिए कंपनी का उद्देश्य लोगों में भावनात्मक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में बेहतर भावनात्मक संतुलन की ओर बढ़ने में मदद करना है।
Trending
- 17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO
- ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला
- लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये
- Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल
- ‘Exchange: A Humane Experience’ का ट्रेलर जारी, रिश्तों और मानवीय भावनाओं की कहानी दिखाएगी फिल्म
- मेक इन इंडिया को मिलेगी नई ताकत, RRP Defense और ईएससी बाज के बीच रणनीतिक साझेदारी
- आईआईटी हैदराबाद में Bank of India की साइबरशील्ड हैकाथॉन-2026 का समापन
- भावनाओं को समझेगा एआई, निहिलेंट ने लॉन्च किया नया ऐप nSEPIA
