विकासक दीपेश निरुपम द्वारा आयोजित एक विशेष पारिवारिक समारोह में परिवार की पांच पीढ़ियां एक साथ एक मंच पर नजर आईं। इस अवसर पर नानी प्रेम देवी, उनकी पुत्री किरण श्रीवास्तव, उनकी पुत्री नीतू श्रीवास्तव, उनकी पुत्री स्नेहिल और उनकी पुत्री आश्री एक साथ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब ग्याना निरुपम ने अपनी दादी के लिए लिखे भावपूर्ण शब्द सुनाए। उन्होंने कहा, “दादी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपने मुझे जीवन के संस्कार, बड़ों का सम्मान और परिवार की अहमियत सिखाई है।” उनकी बातें सुनकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुतियां भी हुईं। परिवार के सदस्यों और मित्रों ने इस दुर्लभ मिलन का आनंद लिया। उपस्थित लोगों ने दीपेश निरुपम की इस पहल को पारिवारिक मूल्यों और पीढ़ियों के बीच प्रेम को सहेजने का सुंदर प्रयास बताया।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
