Maharashtra के अंबरनाथ में चरित्र पर शक होने पर पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार शाम को अंबरनाथ के पालेगांव इलाके में हुई. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस ने उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी हैं. आरोपी का नाम विक्की लोंढे है. इस घटना के कारण इस दंपत्ति के एक साल के बच्चे के सिर से मां का छत्र छिन गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी और एक साल की बच्चे के साथ पालेगांव इलाके के पार्श्व हिल्स सोसायटी में रहता था. आरोपी विक्की ने 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था. आरोपी विक्की को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसी के चलते पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे. इसी विवाद के चलते मंगलवार की शाम विक्की ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और घर से भाग गया. रात के समय जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का पंचनामा की. पुलिस ने प्राथमिक में चरित्र संदेह के चलते हत्या होने का अनुमान लगाया है. इस घटना के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए उल्हासनगर सरकारी केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया है. उल्हासनगर सर्कल 4 के पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने जानकारी दी है कि आरोपी विक्की लोंढे की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें रवाना की गई हैं.
Trending
- 17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO
- ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला
- लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये
- Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल
- ‘Exchange: A Humane Experience’ का ट्रेलर जारी, रिश्तों और मानवीय भावनाओं की कहानी दिखाएगी फिल्म
- मेक इन इंडिया को मिलेगी नई ताकत, RRP Defense और ईएससी बाज के बीच रणनीतिक साझेदारी
- आईआईटी हैदराबाद में Bank of India की साइबरशील्ड हैकाथॉन-2026 का समापन
- भावनाओं को समझेगा एआई, निहिलेंट ने लॉन्च किया नया ऐप nSEPIA
