Jr NTR: साउथ भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता जूनियर एनटीआर को कंधे में चोट लग गई है। उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी दी है। बयान के अनुसार, रविवार को एक गतिविधि के दौरान जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट आई। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी पूरी जांच की। डॉक्टर जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर. ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की देखरेख में उनका मेडिकल परीक्षण किया गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद जूनियर एनटीआर को अगले 6 से 8 सप्ताह तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए उन्हें इस दौरान किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि से बचना होगा। टीम ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभिनेता की हालत पूरी तरह स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। वह फिलहाल घर पर आराम कर रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
जूनियर एनटीआर की टीम ने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें। अभिनेता के स्वास्थ्य और उनके काम पर लौटने से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल अधिकृत माध्यमों से ही शेयर की जाएगी। टीम ने इस दौरान मिल रहे प्यार, दुआओं और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद भी व्यक्त किया है।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
