मुंबई के अंधेरी स्थित रैडिसन ब्लू में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक एस. हुसैन ज़ैदी की नई पुस्तक ‘Mafia Queens of India’ का भव्य लॉन्च किया गया। इस पुस्तक को ज़ैदी ने वैली थेवर के साथ मिलकर लिखा है। कार्यक्रम में फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें राम गोपाल वर्मा, विशाल भारद्वाज, जयदीप अहलावत और कीर्ति कुल्हारी शामिल थे। इस दौरान अपराध, सत्ता और मानवीय मनोविज्ञान पर गहरी चर्चा हुई।
पुस्तक में उन महिलाओं की कहानियां सामने लाई गई हैं, जिन्होंने अलग-अलग दौर में अंडरवर्ल्ड की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। चर्चा के दौरान ज़ैदी ने कहा कि अपराध की कहानियां लोगों को इसलिए आकर्षित करती हैं क्योंकि उनके पीछे मानवीय भावनाएं और संघर्ष छिपे होते हैं। वहीं विशाल भारद्वाज ने कहा कि महिला अपराधियों की कहानियों में कई अनछुए आयाम होते हैं, जो उन्हें और दिलचस्प बनाते हैं। राम गोपाल वर्मा ने भी माना कि अपराध की दुनिया को समझना केवल घटनाओं को जानना नहीं, बल्कि उसके पीछे की मानसिकता को पहचानना है।
कार्यक्रम में जयदीप अहलावत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर इस किताब की किसी कहानी पर फिल्म बनती है तो वह उसका हिस्सा बनना चाहेंगे। वहीं कीर्ति कुल्हारी ने कहा कि आज का दर्शक अपराध के पीछे छिपे इंसान को समझना चाहता है। ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘डोंगरी टू दुबई’ जैसी चर्चित किताबें लिख चुके ज़ैदी की यह नई पुस्तक एक बार फिर अपराध की दुनिया के अनसुने पहलुओं को सामने लाने के लिए चर्चा में आ गई है।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
