मुंबई। भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा में आरआरपी डिफेन्स लिमिटेड (RRP Defense) ने इजरायली इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ऑब्जर्वेशन सिस्टम डेवलपर ईएससी बाज के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत ईएससी बाज की उन्नत ‘डायमंड–यूनिक ऑब्जर्वेशन सिस्टम’ को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह साझेदारी आगे चलकर भारत में इस तकनीक के निर्माण और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप इसके विकास की दिशा में भी काम करेगी।
‘डायमंड’ एक एआई-संचालित निगरानी प्रणाली है, जिसे कम रोशनी और अंधेरे में भी स्पष्ट दृश्य उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रणाली 4240×2832 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ काम करती है। एआई आधारित डिटेक्शन क्षमता के जरिए यह संभावित खतरे और घुसपैठ की पहचान में मदद कर सकती है। इसे सीमा सुरक्षा, सैन्य प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और निगरानी टावरों जैसे स्थानों पर तैनात किया जा सकता है।
आरआरपी डिफेन्स के अनुसार, दुनिया में मिलिट्री इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रारेड (EO/IR) सर्विलांस तकनीक का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और भारत में भी इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं। कंपनी का अनुमान है कि इस तकनीक से जुड़ा नया कारोबार उसके नए बिजनेस सेगमेंट में करीब 30 फीसदी राजस्व योगदान दे सकता है। कंपनी के लिए यह साझेदारी केवल विदेशी तकनीक को भारतीय बाजार में लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में निर्माण क्षमता विकसित कर वैश्विक बाजारों में उत्पादों के निर्यात की दिशा में भी एक कदम है।
आरआरपी डिफेन्स प्रबंधन ने कहा कि ‘डायमंड’ को पोर्टफोलियो में शामिल करना रक्षा और सुरक्षा के एक विशिष्ट एवं उन्नत क्षेत्र में प्रवेश का अवसर है। कंपनी का लक्ष्य भारत में इस तकनीक का निर्माण कर इसे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकसित करना और भविष्य में वैश्विक बाजारों तक पहुंचाना है। कंपनी के मुताबिक, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सीमाओं तथा महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की चौबीसों घंटे निगरानी की बढ़ती जरूरत के बीच यह साझेदारी भारत की निगरानी और सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में मदद कर सकती है।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
