Close Menu
    Latest News

    Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    October 18, 2026

    Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट

    October 15, 2026

    भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
    • Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
    • भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
    • KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
    • दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
    • Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
    • 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
    • CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    hindmatatimes.com
    • होम
    • देश
    • राज्य
      • महाराष्ट्र
      • गुजरात
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    • धर्म
    • बिजनेस
    • टेक
    • वेब स्टोरीज
    hindmatatimes.com
    Home»मनोरंजन»Manoj Kumar : पांचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार
    मनोरंजन

    Manoj Kumar : पांचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार

    Hindmata DeskBy Hindmata DeskApril 5, 2025No Comments58 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Manoj Kumar : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार को 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने जानकारी दी कि मनोज कुमार पिछले 2-3 हफ्तों से बीमार थे और कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह 3:30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज, शनिवार को दोपहर 12 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी गई। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में हुआ।

    पंचतत्व में विलीन भारत कुमार
    ‘भारत कुमार’ के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। यह सम्मान न केवल उनके सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए था, बल्कि उनकी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है। मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका सिनेमा, आदर्श और व्यक्तित्व हमेशा भारतीय सिनेप्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगा।

    मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी अपने दिवंगत पति को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंची। अंतिम संस्कार के मौके पर शशि गोस्वामी बेहद भावुक नजर आईं और अपने जीवनसाथी को अंतिम विदाई दी। मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं, और पूरे माहौल में गहरा शोक व्याप्त था।

    सितारों ने दी अंतिम विदाई
    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचे। बच्चन परिवार ने मनोज कुमार के प्रति गहरा सम्मान जताते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दोनों काफी भावुक नजर आए और पूरे माहौल में शोक और सम्मान की भावना साफ झलक रही थी। मनोज कुमार के दाह संस्कार में बॉलीवुड से जुड़े कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनु मालिक, राज मुराद, प्रेम चोपड़ा, बिंदु दारा सिंह, जायद खान, राज पाल यादव, सलीम खान अपने बेटे अरबाज खान के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सभी ने हाथ जोड़कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें भावभीनी विदाई देने के लिए उपस्थित रहे। पूरे माहौल में गम और सम्मान की भावना साफ झलक रही थी।

    संस्कार में शामिल हुए अभिनेता प्रेम चोपड़ा व्यक्त की अपनी भावना
    मनोज कुमार के निधन पर अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने यादें साझा करते हुए कहा, “मैं शुरू से ही उनके साथ था। हम ‘शहीद’ में साथ थे, जो उन हिट फिल्मों में से एक है… हमने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। वह जब भी फिल्म बनाते थे, तो कभी भी समझौता नहीं करते थे। वह अपने काम को लेकर बेहद समर्पित और सच्चे थे।” प्रेम चोपड़ा की ये बातें मनोज कुमार के प्रति उनकी गहरी भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान को दर्शाती हैं।

    अभिनेता राजपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि
    भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर अभिनेता राजपाल यादव ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “वह भारत के विश्व कला रत्न हैं, वह भारत रत्न हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूं। वह हमारे बॉलीवुड के एक रत्न हैं और हमेशा रत्न ही रहेंगे।”

    संगीतकार और गायक अनु मलिक ने व्यक्त की अपनी भावना
    भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर संगीतकार और गायक अनु मलिक ने गहरी शोक संवेदना जताते हुए कहा, “उन्होंने जो भी फिल्में बनाई हैं, वह समाज और देश के हित के लिए बनाई हैं। ऐसे लोग इस दुनिया में बार-बार नहीं आते। हमें मनोज कुमार साहब की फिल्मों, उनके गानों और उनके निर्देशन से प्रेरणा लेनी चाहिए।मैं बहुत भावुक हूं, हर किसी की तरह… पूरा देश बहुत भावुक है कि एक ऐसा कलाकार चला गया जो इस दुनिया में कभी वापस नहीं आ सकता।” उनकी यह प्रतिक्रिया साफ दर्शाती है कि मनोज कुमार न केवल एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्मों के माध्यम से लोगों के दिलों में खास जगह बना गए।

    अभिनेता बिंदु दारा सिंह दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को दी अंतिम विदाई
    अभिनेता बिंदु दारा सिंह दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा, “हम सभी यहां आए हैं, उनका परिवार हमारे बहुत करीब है। वह चले गए हैं, लेकिन वह हमेशा जीवित रहेंगे। वह एक महान व्यक्ति थे और हमने अपना जीवन उनके साथ बिताया है, और हमें उनसे बहुत प्यार मिला है।”

    संस्कार में शामिल हुए अभिनेता और निर्माता जायद खान
    मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिनेता और निर्माता जायद खान ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा, “वह हमारे देश के पहले लीडिंग मैन, सुपरस्टारों में से एक थे। उन्होंने अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जो सिखाती है कि एक इंसान को कैसा होना चाहिए और कठिन परिस्थितियों में खुद को किस तरह संभालना चाहिए। उनके जैसा स्टार होना भारत की भावना को मूर्त रूप देना है। और मुझे लगता है कि उन्होंने यह बखूबी किया।”

    ये भी पढ़े: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन

    यादगार फिल्मों
    मनोज कुमार अगर उनकी यादगार फिल्मों की बात करें, तो उनमें ‘क्रांति’, ‘उपकार’, ‘शहीद’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी।

    कम ही लोग जानते हैं कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था और उनका जन्म 1937 में हुआ था। उन्होंने जिस तरह से देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में काम किया, उसे देखते हुए उन्हें प्यार से ‘भारत कुमार’ का नाम दिया गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, पूरा देश शोक में डूब गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके योगदान को याद किया है।

    Manoj Kumar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Hindmata Desk
    • Website

    Related Posts

    भक्ति और जोश से भरपूर ‘Jai Jai Gajanana’ गाना रिलीज

    September 17, 2026

    ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला

    September 9, 2026

    Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल

    September 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025333

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026131

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025127

    iPhone 15 Pro Max पर धमाकेदार ऑफर: पुराने फोन के एक्सचेंज पर पाएं भारी छूट!

    March 23, 2025112
    Don't Miss
    देश

    Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    By Hindmata DeskOctober 18, 20269

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी…

    Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट

    October 15, 2026

    भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक

    October 14, 2026

    KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Hindmata Times (https://hindmatatimes.com/) is a leading company in Hindi online space. Launched in 2019, hindmatatimes.com is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock Local, national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology.

    Email Us: imsocialloki@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Latest News

    Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    October 18, 2026

    Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट

    October 15, 2026

    भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक

    October 14, 2026
    Most Popular

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025333

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026131

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025127
    © 2026 hindmatatimes.com.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.