Adi Shankaracharya: आर्ट ऑफ लिविंग ने अपनी पहली वेब सीरीज ‘आदि शंकराचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। गुरुदेव ने कहा, “ज्ञान को समय-समय पर पुनर्जीवित करना आवश्यक है। आदि शंकराचार्य ने ज्ञान को पुनर्जीवित किया। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और कर्म को एकत्र किया। उनका यही संदेश था कि जीवन दुख नहीं बल्कि आनंद है।”
यह प्रोडक्शन आदि शंकराचार्य के प्रारंभिक वर्षों की कहानी प्रस्तुत करेगा, जिसमें वे भारत भर में यात्रा करते हुए आध्यात्मिक नैतिकताओं और परंपराओं को पुनर्जीवित करते हैं। सीज़न 1 में 10 एपिसोड होंगे। प्रत्येक एपिसोड लगभग 40 मिनट लंबा और आदि शंकराचार्य के जीवन के पहले आठ वर्षों पर आधारित होंगे।
इस प्रोजेक्ट के बारे में निर्देशक ओंकार नाथ मिश्रा ने बताया, “यह सीरीज महान आदि शंकराचार्य को समर्पित है, जिनकी बुद्धिमत्ता, ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति ने इस राष्ट्र को आकार दिया। जब भारत 300 से अधिक राज्यों में बंटा हुआ था, उस समय आदि शंकराचार्य ने देश भर में यात्रा की और इसे सनातन धर्म के ध्वज तले एकजुट किया। उनका सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण में योगदान अतुलनीय है और हम उनकी कहानी को आधुनिक दर्शकों के स्वर में जीवंत करना चाहते हैं ।”
यह सीरीज 1 नवंबर से आर्ट ऑफ लिविंग ऐप पर उपलब्ध होगी जो इस महान राष्ट्रीय नायक की प्रेरणादायक जीवन की कहानी को विश्व भर के दर्शकों तक पहुंचाएगी।
Trending
- Sanskriti Jayanna के आलीशान घर ने खींचा सबका ध्यान
- Kalyan में सनसनीखेज हत्याकांड: युवक की हत्या कर शव बोरे में भर बाथरूम में छिपाया, महिला फरार
- 72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, राष्ट्रीय पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन और ममूटी का डंका
- यूके में शुरू हुई Pushkar Jog की हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग
- मूवी रिव्यू : हंसी, एडवेंचर और मनोरंजन का फुल पैकेज है ‘धमाल 4’
- आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधे, पाली हिल स्थित घर पर सादगी से रचाई कोर्ट मैरिज
- हेमा मालिनी के डायमंड जुबली कॉन्सर्ट में सजेगी यादों की महफिल, पहली बार करेंगी लाइव सिंगिंग
- Prateek Kuhad ने रिलीज किया नया गाना ‘ब्लश’, तीसरे एल्बम ‘फुल मून चैंबर’ का ऐलान
