Operation Sindoor: अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज इस विषय पर फिल्म बनाने जा रही है, जिसने फिल्म जगत में उत्सुकता बढ़ा दी है।
यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ‘टाइनी’ ढिल्लों (सेवानिवृत्त) की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित होगी। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि यह कहानी समय की मांग है और इसे पूरी सच्चाई के साथ दर्शकों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिल्म में बहादुरी, रणनीति और पेशेवर रवैये को प्रमुखता से दिखाया जाएगा, साथ ही इसे एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश किया जाएगा।
फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जाएगा। अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य शोर मचाना नहीं, बल्कि तथ्यों और स्पष्टता के साथ इस कहानी को सामने लाना है। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस बड़े राष्ट्रवादी प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Trending
- Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Mumbai में लॉन्च हुई कोरियाई तकनीक वाली स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट
- भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स की पहचान बढ़ाने पर जोर, जयपुर में जुटे सैलून संचालक
- KidZania मुंबई में बच्चों ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां
- दर्द से राहत और बेहतर देखभाल पर जोर, Sukoon Nilaya की अनूठी पहल
- Godrej Properties और RC ग्रुप की पहल, बांद्रा बे के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा
- 30 सितंबर को खुलेगा नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO
- CMCF के 22वें छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं और समाजसेवियों को मिला सम्मान
