Close Menu
    Latest News

    17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO

    September 11, 2026

    ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला

    September 9, 2026

    लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO
    • ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला
    • लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये
    • Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल
    • ‘Exchange: A Humane Experience’ का ट्रेलर जारी, रिश्तों और मानवीय भावनाओं की कहानी दिखाएगी फिल्म
    • मेक इन इंडिया को मिलेगी नई ताकत, RRP Defense और ईएससी बाज के बीच रणनीतिक साझेदारी
    • आईआईटी हैदराबाद में Bank of India की साइबरशील्ड हैकाथॉन-2026 का समापन
    • भावनाओं को समझेगा एआई, निहिलेंट ने लॉन्च किया नया ऐप nSEPIA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    hindmatatimes.com
    • होम
    • देश
    • राज्य
      • महाराष्ट्र
      • गुजरात
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    • धर्म
    • बिजनेस
    • टेक
    • वेब स्टोरीज
    hindmatatimes.com
    Home»मनोरंजन»World Health Day : 10 बॉलीवुड के वो सितारे जो अलग अलग खेलों से रहते हैं स्वस्थ और फिट
    मनोरंजन

    World Health Day : 10 बॉलीवुड के वो सितारे जो अलग अलग खेलों से रहते हैं स्वस्थ और फिट

    Hindmata DeskBy Hindmata DeskApril 7, 2025Updated:April 7, 2025No Comments26 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    World Health Day : 10 फिटनेस सिर्फ जिम में वज़न उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, दृढ़ संकल्प और एक ऐसे जीवनशैली का हिस्सा है जिसमें शरीर को सक्रिय रखा जाता है। कई बॉलीवुड सितारे खुद को फिट रखने के लिए खेलों को अपनाते हैं, जिससे न केवल उनकी शारीरिक बल्कि मानसिक सेहत भी बेहतर रहती है।

    बॉलीवुड सितारों की यह खेलों के प्रति रुचि साबित करती है कि फिटनेस सिर्फ बॉडीबिल्डिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक एक्टिव और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने का ज़रिया भी है। इस वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर आइए जानें उन अभिनेताओं के बारे में, जो खेलों के ज़रिए खुद को फिट रखते हैं।

    1. रणदीप हुड्डा – पोलो और घुड़सवारी
      रणदीप हुड्डा की मज़बूत इच्छाशक्ति वाकई प्रेरणादायक है। एक गंभीर चोट के बावजूद, उन्होंने घुड़सवारी और पोलो में शानदार वापसी की। उनका यह जुनून उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से फिट बनाए रखता है। वे एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं और साबित करते हैं कि समर्पण और मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।
    2. अली फज़ल – जिउ-जित्सु
      अली फज़ल बॉलीवुड के सबसे फिट कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने मिर्ज़ापुर की तैयारी के दौरान जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग शुरू की थी और तब से इसे अपनाए हुए हैं। उनके फिटनेस रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, स्क्वाट्स, पुश-अप्स और रनिंग शामिल है, जिसे वे अपने ट्रैवल के दौरान भी जारी रखते हैं। उन्हें साइक्लिंग और बास्केटबॉल खेलना भी पसंद है, जिससे उनकी फिटनेस को और मज़बूती मिलती है।
    3. श्वेता त्रिपाठी – बॉक्सिंग
      श्वेता त्रिपाठी अपने मज़बूत इरादों के लिए जानी जाती हैं। फिटनेस के लिए उन्होंने बॉक्सिंग को अपनाया है, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता बेहतर हुई है। वह सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी डाइट से चीनी और नॉन-वेज को पूरी तरह हटा दिया है।
    4. सैयामी खेर – साइक्लिंग और स्विमिंग
      सैयामी खेर को खेलों का बहुत शौक है और वह खुद को फिट रखने के लिए साइक्लिंग और स्विमिंग करती हैं। वह पहली भारतीय महिला अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ट्रायथलॉन पूरा किया है, और अब वह आयरनमैन ट्रायथलॉन रेस की तैयारी कर रही हैं। उनकी यह मेहनत और समर्पण उन्हें फिटनेस के क्षेत्र में एक प्रेरणा बना देता है।
    5. अक्षय ओबेरॉय – मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA)
      अक्षय ओबेरॉय का मानना है कि फिटनेस केवल शरीर की नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य की देखभाल है। उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) को शामिल किया है। वे कई तरह की मार्शल आर्ट्स तकनीकों की प्रैक्टिस करते हैं और अपनी डाइट पर भी खास ध्यान देते हैं। उनके लिए फिटनेस अनुशासन और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
    6. टाइगर श्रॉफ – पार्कौर
      फिटनेस की बात हो और टाइगर श्रॉफ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। टाइगर एक सख्त और संतुलित फिटनेस रूटीन को फॉलो करते हैं। उन्हें पार्कौर बेहद पसंद है, जिसमें शरीर की फुर्ती, लचीलापन और ताकत की ज़रूरत होती है। टाइगर कभी भी अपने वर्कआउट को मिस नहीं करते और अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा प्रेरणादायक रहते हैं।
    7. सान्या मल्होत्रा – कलारीपयट्टू
      सान्या मल्होत्रा न केवल बेहतरीन अदाकारा हैं, बल्कि वे पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू की भी अभ्यासी हैं। यह केरल से जुड़ी एक प्राचीन मार्शल आर्ट है, जिसमें ज़बरदस्त समर्पण, संतुलन और नियंत्रण की आवश्यकता होती है। सान्या की इस कला में रुचि उनकी फिटनेस के प्रति जुनून और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान को दर्शाती है।
    8. जॉन अब्राहम – फुटबॉल
      जॉन अब्राहम लंबे समय से फिटनेस आइकॉन रहे हैं। उन्हें फुटबॉल खेलना बेहद पसंद है और वह जब भी मौका मिलता है, मैदान पर उतर आते हैं। उनका फिटनेस रूटीन जिम ट्रेनिंग, कार्डियो और फंक्शनल वर्कआउट का बेहतरीन मिश्रण है। पिछले 25 सालों से वे चीनी से पूरी तरह दूर हैं, जिससे उनकी फिटनेस को और मजबूती मिली है। फुटबॉल उनकी स्टैमिना और सहनशक्ति बनाए रखने में मदद करता है।
    9. नेहा धूपिया – साइक्लिंग और दौड़
      बेहतरीन अदाकारा नेहा धूपिया खुद को फिट रखने के लिए साइक्लिंग और दौड़ को अपनी फिटनेस दिनचर्या का हिस्सा बनाती हैं। ये एक्टिविटीज़ उनकी स्टैमिना और सहनशक्ति को बेहतर बनाती हैं।
    10. सिकंदर खेर – गोल्फ
      रूफ एंड टफ सिकंदर खेर अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए गोल्फ खेलते हैं। यह खेल फोकस, सटीकता और सहनशक्ति की मांग करता है। उनकी गोल्फ के प्रति रुचि उन्हें संतुलित फिटनेस दिनचर्या अपनाने में मदद करती है।

    ये भी पढ़े: Tanvi The Great: अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ का पहला लुक जारी

    World Health Day
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Hindmata Desk
    • Website

    Related Posts

    ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला

    September 9, 2026

    Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल

    September 5, 2026

    ‘Exchange: A Humane Experience’ का ट्रेलर जारी, रिश्तों और मानवीय भावनाओं की कहानी दिखाएगी फिल्म

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025333

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025127

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026124

    iPhone 15 Pro Max पर धमाकेदार ऑफर: पुराने फोन के एक्सचेंज पर पाएं भारी छूट!

    March 23, 2025111
    Don't Miss
    बिजनेस

    17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO

    By Hindmata DeskSeptember 11, 202656

    मुंबई। मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्माण से जुड़ी एकीकृत कपड़ा विनिर्माण और प्रसंस्करण कंपनी सोनासिलेक्शन इंडिया…

    ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला

    September 9, 2026

    लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये

    September 6, 2026

    Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Hindmata Times (https://hindmatatimes.com/) is a leading company in Hindi online space. Launched in 2019, hindmatatimes.com is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock Local, national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology.

    Email Us: imsocialloki@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Latest News

    17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO

    September 11, 2026

    ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला

    September 9, 2026

    लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये

    September 6, 2026
    Most Popular

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025333

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025127

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026124
    © 2026 hindmatatimes.com.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.