Close Menu
    Latest News

    17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO

    September 11, 2026

    ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला

    September 9, 2026

    लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO
    • ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला
    • लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये
    • Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल
    • ‘Exchange: A Humane Experience’ का ट्रेलर जारी, रिश्तों और मानवीय भावनाओं की कहानी दिखाएगी फिल्म
    • मेक इन इंडिया को मिलेगी नई ताकत, RRP Defense और ईएससी बाज के बीच रणनीतिक साझेदारी
    • आईआईटी हैदराबाद में Bank of India की साइबरशील्ड हैकाथॉन-2026 का समापन
    • भावनाओं को समझेगा एआई, निहिलेंट ने लॉन्च किया नया ऐप nSEPIA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    hindmatatimes.com
    • होम
    • देश
    • राज्य
      • महाराष्ट्र
      • गुजरात
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    • धर्म
    • बिजनेस
    • टेक
    • वेब स्टोरीज
    hindmatatimes.com
    Home»देश»Ranya Rao Gold Smuggling: अभिनेत्री रान्या राव कहां छिपाकर लाईं 17 किलो सोना? पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे
    देश

    Ranya Rao Gold Smuggling: अभिनेत्री रान्या राव कहां छिपाकर लाईं 17 किलो सोना? पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

    Hindmata DeskBy Hindmata DeskMarch 7, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Ranya Rao Gold Smuggling: कर्नाटक के बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इस मामले का खुलासा करते हुए कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को गिरफ्तार किया। रान्या राव दुबई से लौट रही थीं, जब उनके पास से 14 किलो सोना बरामद किया गया। पूछताछ में अभिनेत्री ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

    कहां-कहां से की थी सोने की तस्करी?
    पूछताछ के दौरान रान्या राव ने स्वीकार किया कि वह दुबई, यूरोप, अमेरिका और सऊदी अरब से भी सोने की तस्करी कर चुकी हैं। उनके पास से 17 सोने की छड़ें बरामद हुईं।

    हर ट्रिप पर लाखों की कमाई
    अधिकारियों को दिए बयान में रान्या ने बताया कि वह हर ट्रिप पर करीब 12 लाख रुपये तक कमाती थीं। जांच में सामने आया कि वह पिछले साल 30 से ज्यादा बार दुबई की यात्रा कर चुकी थीं और पिछले 15 दिनों में ही 4 बार दुबई गई थीं।

    परिवार से जुड़े अहम खुलासे
    पूछताछ के दौरान अभिनेत्री रान्या राव ने अपने परिवार के बारे में भी जानकारी दी। रान्या ने बताया कि उनके पिता केएस हेगदेश एक रियल एस्टेट व्यवसायी हैं, जबकि उनके पति जतिन हुक्केरी पेशे से आर्किटेक्ट हैं और वे बेंगलुरु में साथ रहते हैं। इसके अलावा, रान्या के सौतेले पिता रामचंद्र राव कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के DGP हैं। हालांकि, इसके बाद रान्या ने आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और अधिकारियों से आराम करने की अनुमति मांगी

    जांघ पर चिपकाकर लाई सोना, रान्या ने किया बड़ा खुलासा
    अभिनेत्री रान्या राव ने पूछताछ के दौरान कहा, “मेरे पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगी। जब भी मुझे बुलाया जाएगा, मैं पेश हो जाऊंगी। मैं अभी थक गई हूं, क्योंकि मुझे पर्याप्त आराम नहीं मिला है।” पहले बताया जा रहा था कि रान्या अपने जैकेट में सोना छिपाकर लाई थीं, लेकिन अब DRI ने संकेत दिया है कि उन्होंने अपनी जांघों पर टेप और पट्टी की मदद से सोने की 14 छड़ें चिपकाकर तस्करी की थी।

    ऐसे खुली रान्या की पोल
    लगातार विदेश यात्राओं के चलते रान्या राव अधिकारियों के निशाने पर थीं। जैसे ही वह दुबई से लौटीं, उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। अब उनकी संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद DRI ने रान्या के बेंगलुरु स्थित घर पर छापा मारा, जहां से ₹2.06 करोड़ के सोने के आभूषण और ₹2.67 करोड़ नकद बरामद हुए। फिलहाल उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    रान्या के बारे में जानिए
    रान्या राव कन्नड़ सिनेमा में एक लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने 10 साल पहले कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ फिल्म ‘माणिक्य’ में काम किया था। इसी फिल्म से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, और यह फिल्म उनकी पहचान बनी। रान्या ने तमिल फिल्म ‘वागह’ में भी काम किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। इसके अलावा, वह ‘पटकी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सराही गईं। बीते कुछ वर्षों में रान्या ने एक्टिंग के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था और इंडस्ट्री में बतौर निर्माता भी काम कर रही थीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Hindmata Desk
    • Website

    Related Posts

    अभिनेत्री Ananya Raj का निधन, 27 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 16, 2026

    देशभर की प्रतिभाओं को मंच देने की पहल, ‘मिस शी इंडिया 2027’ का भव्य आगाज

    August 9, 2026

    72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, राष्ट्रीय पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन और ममूटी का डंका

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025333

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025127

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026124

    iPhone 15 Pro Max पर धमाकेदार ऑफर: पुराने फोन के एक्सचेंज पर पाएं भारी छूट!

    March 23, 2025111
    Don't Miss
    बिजनेस

    17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO

    By Hindmata DeskSeptember 11, 202656

    मुंबई। मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्माण से जुड़ी एकीकृत कपड़ा विनिर्माण और प्रसंस्करण कंपनी सोनासिलेक्शन इंडिया…

    ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला

    September 9, 2026

    लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये

    September 6, 2026

    Ajay Devgn का टीवी डेब्यू बना आलोचना की वजह, ‘क्राइम पेट्रोल’ के बाद ‘दृश्यम 3’ पर उठे सवाल

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    Hindmata Times (https://hindmatatimes.com/) is a leading company in Hindi online space. Launched in 2019, hindmatatimes.com is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock Local, national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology.

    Email Us: imsocialloki@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Latest News

    17 सितंबर को खुलेगा सोनासिलेक्शन इंडिया का IPO

    September 11, 2026

    ‘Drishyam The Conclusion’ के ट्रेलर ने बढ़ाई चिंता, मेकर्स फिर ले आए पुराना फॉर्मूला

    September 9, 2026

    लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट BSE सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ लिस्ट, 420 बच्चों की शिक्षा के लिए जुटाएगा 1.27 करोड़ रुपये

    September 6, 2026
    Most Popular

    Om Complex 20 वर्षों से लगातार कर रहा गणेशोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन

    September 4, 2025333

    Mumbai में बढ़ती फिरौती वसूली की घटनाएं चिंताजनक, योगेश सरावते ने मकोका लगाने की उठाई मांग

    April 23, 2025127

    Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र और जयदीप के इमोशन से सजी अगस्त्य नंदा की देशभक्ति फिल्म

    January 1, 2026124
    © 2026 hindmatatimes.com.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.